मध्यप्रदेश के 8 शहरों में हो रहे पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में शुक्रवार का दिन प्रदेश के लिए विशेष रहा सागर के अभिषेक यादव ने प्रदेश को एक और गोल्ड दिलाया इन खेलों का शनिवार को समापन होगा। क्लोजिंग सेरेमनी शाम 5 बजे बड़े तालाब पर होगी। इस बार के गेम्स में मध्यप्रदेश का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। 38 गोल्ड, 30 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज के साथ मध्यप्रदेश पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। 2021 में पंचकुला में हुए खेलो इंडिया गेम्स में मप्र को कुल 35 पदक मिले थे। इस बार इतने गोल्ड हमारे खिलाड़ियों ने जीते हैं। गेम्स के 12वें दिन भी दो गोल्ड आए। पहला बॉयज हॉकी में मिला। टीम ने फाइनल में ओडिशा को 3-2 से हराया। दूसरा गोल्ड कुश्ती में आया। 51 किग्रा वर्ग में सागर के अभिषेक सिंह यादव ने दिल्ली के पहलवान को पछाड़कर गोल्ड जीता। आखिरी दिन स्विमिंग और कुश्ती के 5-5 मुकाबले होने हैं, जो दोपहर 2 बजे तक हो जाएंगे। पदक तालिका 53 गोल्ड, 54 सिल्वर, 48 ब्रॉन्ज के साथ महाराष्ट्र पहले और 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर है।
कृपया यह भी पढ़ें –
गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…