खेल जगत

फीफा : अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने 2-1 से हरा दिया

दोहा। फुटबाल के महाकुम्भ कहे जाने वाले फीफा वर्ल्ड कप में  टूर्नामेंट का संभवतः सबसे बड़ा उलटफेर हो गया। विश्वकप  शुरू होने के तीसरे ही दिन मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हरा दिया। खिताब की दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना को दुनिया की 49वें नंबर की टीम सऊदी अरब ने 2-1 से हरा दिया। इस हार के साथ ही ग्रुप-सी में अर्जेंटीना आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। अब अगर उसे अगले चरण में जाना है तो बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। दुनिया के मशहूर फुटबॉल खिलाडी और अपने देश के लिए विश्व कप जीतने की उम्मीद लगाए बैठ महान खिलाड़ी लियोनेस मेसी के लिए यह बड़ा झटका है।

मंगलवार को रोमांचक मैच में सऊदी अरब की टीम पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ गई थी। लेकिन दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए उसने दो गोल किए। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के तीन मिनट के बाद 48वें मिनट में अल-शाहरानी ने गोल दागा। इसके बाद सलेम अल-दावसारी ने 53वें मिनट में गोल किया। अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया था। इसके बाद उनकी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। इस हार के साथ अर्जेंटीना का लगातार 36 मैचों में अपराजेय रहने का क्रम टूट गया। इस दौरान अर्जेंटीना 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ खेले थे। अब अर्जेंटीना का मुकाबला 27 नवंबर को मेक्सिको और 30 दिसंबर को पोलैंड से होगा। सऊदी अरब की विश्व कप इतिहास में यह तीसरी जीत है। सऊदी अरब से हारने के बाद अब अर्जेंटीना के दो मैच बचे हैं। अगले राउंड में जाने के लिए अब उसे अपने दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे।

खेल संवाददाता

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश में 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक सेवाएं समाप्त करने की तैयारी

भोपाल। भारतभवः  मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में आउटसोर्स के जरिए काम कर रहे लाखों…

12 hours ago

मध्यप्रदेश – कांग्रेस में CM की कुर्सी पर घमासान!

मध्यप्रदेश कांग्रेस में CM की कुर्सी पर नजरें! चुनाव अभी दूर, मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी…

13 hours ago

महंगाई का एक और झटका! अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

भोपाल/सागर। आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। अमूल और…

2 days ago

महंगाई ने तोड़ी छह फीसदी की सीमा! दूध, सब्जी से लेकर साबुन तक महंगे

नई दिल्ली | भारतभवः  महंगाई एक बार फिर आम आदमी की रसोई से लेकर रोजमर्रा…

2 days ago

कटनी में ज्वेलरी शोरूम पर चोरों का बड़ा धावा, 11 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर पार

दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे बदमाश, तिजोरियां और डिस्प्ले काउंटर किए खाली; CCTV और…

4 days ago

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग

बाइक सवार हमलावरों ने नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों को बनाया निशाना, CCTV फुटेज आया…

4 days ago