दुनिया

ईरान -इसराइल में भयंकर जंग ट्रम्प को ईरान की चेतावनी

इजराइल और ईरान जंग के 13 दिन हो गए हैं और हर दिन के साथ जंग गंभीर होती जा रही है। इजराइल ने सोमवार को ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया और दावा किया कि सैकड़ों ईरानी सैनिक मारे गए हैं। दूसरी ओर ईरान ने अमेरिकी हमले का बदला लेने के लिए इजराइल पर भीषण हमला किया। उसने इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया। ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के एक दिन बाद ईरान ने सीधे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि भले अमेरिका ने यह युद्ध शुरू किया लेकिन इसका अंत ईरान करेगा। उधर अमेरिका में इस बात की चिंता बढ़ गई है कि पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हमला हो सकता है। सोमवार को ही सीरिया के हसाका प्रांत में एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला हुआ। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि हमला ईरान ने किया या किसी और ने।

अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि, ईरान अपने परमाणु ठिकानों पर हमलों के जवाब में पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की योजना बना रहा है। इस आशंका के बीच ईरानी सेना की सेंट्रल कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाघारी ने राष्ट्रपति ट्रंप का नाम लेकर कहा है, ‘गैम्बलर ट्रंप तुमने भले यह जंग शुरू की है लेकिन इसका अंत हम करेंगे’। ईरान की यह चेतावनी मामूली नहीं है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया के अलग अलग हिस्सों में अमेरिका के 50 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।

अपने नागरिकों पर हमले की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने कतर में अपने नागरिकों को अगले आदेश तक शेल्टर में रहने की सलाह दी है। कतर में अमेरिकी नागरिकों को दूतावास की तरफ से ईमेल भेजा गया है। दूतावास ने कहा कि लोगों को और सतर्क रहने के लिए यह अपील की गई है। कतर में अल उदीद एयरबेस है, जहां अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमान का मुख्यालय है। वहां करीब 10 हजार सैनिक रहते हैं। उधर इराक की सरकारी बसरा ऑयल कंपनी ने एक बयान में कहा कि इराकी तेल क्षेत्रों में काम करने वाली एनी, बीपी और टोटल एनर्जीज ने अपने कई विदेशी कर्मचारियों को निकाला है।

इस बीच ईरान पर अमेरिका हमले के बाद होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद हो गया है। मैरीन ट्रैफिक शिपिंग डेटा के मुताबिक, तीन ऑयल और कैमिकल टैंकर ने होर्मुज स्ट्रेट से यू टर्न लिया है। गौरतलब है कि रविवार को अमेरिकी हमलों के बाद ईरानी संसद ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से पूरी दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ेंगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे लेकर भी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि तेल की कीमतों पर उनकी नजर है। गौरतलब है कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ कर 81 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago