राजनीतिनामा

कांग्रेस प्रत्याशी बुंदेला नामांकन रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुये

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला की नामांकन रैली के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव राज्यसभा सांसद विवेक तंखा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पार्टी के स्टार प्रचारक. यूपी के पूर्व सांसद बृजलाल खाबरीए समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रपाल सिंह यादव समेत इंडिया गठबंधन के विभिन्न नेताओं ने सभा को संबोधित किया।सभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला बड़ा काफिला लेकर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी विधायक निर्मला सबसे समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओंए पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला की नामांकन रैली में शामिल होने यहां पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कि भाजपा राज में युवाए महिला और किसान परेशान हैंए वहीं आदिवासियों पर यदि अत्याचार हो रहे हैं तो सबसे ज्यादा मप्र में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों से किये वादों को पूरा क्यों नहीं कर रही हैए क्यों उन्हें धान और गेहू का 2700 और 3100 रूपये समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा हैघ् लाड़ली बहनों के लिए 3000 रूपये महीने कब देगी सरकार। रसोई गैस का सिलेण्डर 450 रूपये का कब होगाघ् भाजपा सरकार जनता से किये इन सब वादों पर अमल करें। केंद्र में मोदी की झूठ की गांरटी अब ज्यादा चलने वाली नहीं है। जुमलों की सरकार की तानाशाही जनता अब समझ चुकी है। मोदी की गारंटी को पूरा क्यों नहीं किया जा रहा हैघ् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मप्र की धरती पर आ रहे हैंए वे मेरे सवालों का जबाव प्रदेश की जनता को दें।पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता पाने के लिए पिछड़े वर्गों का उपयोग किया लेकिन सत्ता में आने के बाद सबसे ज्यादा अन्याय अत्याचार और उत्पीड़न भी इसी वर्ग के साथ हो रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा इस देश का जुमलेबाज सरदार युवाओं की नौकरी और रोजगार किसानों की फसलों के दामए बीजए खाद और बीमा की राशि तक खा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को न्याय की गारंटी देती हैं और सत्ता में आने के बाद उसे पूरा भी करती है।राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने कहा कि महान दानवीर डॉ हरिसिंह गौर की नगरी अराजकता और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। यहां की जनता रोजगारए शिक्षाए स्वास्थ्य और विकास के लिए तरस रही है। लेकिन पिछले 28 सालों में यहां के भाजपा सांसदों मंत्री और विधायकों ने भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरिया भरने के अलावा यहां की जनता के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने गुड्डू राजा को जिताकर लोकसभा में भेजने का आवाहन करते हुए कहा कि उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए एक बहादुर योद्धा कांग्रेस ने आपके लिए दिया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सागर संसदीय क्षेत्र से भाजपा की जितने भी सांसद निर्वाचित होकर गए हैं उन्होंने यहां के लिए कुछ नहीं किया और पूरे समय सदन में मौन रहने रहते आए हैं। भाजपा की सरकार में छोटे और मध्यम व्यापारियों का सरकारी एजेंसियों के माध्यम से डर और आतंक फैलाकर शोषण हो रहा है। उन्होंने डर के खिलाफ मोहब्बत का संदेश लेकर निकले कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि वे ऐसे प्रत्याशी हैं जो शासन का धन नहीं मिलने पर भी निजी साधनों से यहां का विकास करने की क्षमता रखते हैं।

सागर आगमन पर भव्य अगवानी के साथ हुआ गर्मजोशी से स्वागत

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला की नामांकन रैली व नुक्कड़ सभा के लिए यहां पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादवए उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के बालाजी मंदिर स्थित हेलीपैड पहुंचने पर जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर के अध्यक्ष द्वय डॉ आनंद अहिरवार तथा राजकुमार पचौरी राज्यसभा सांसद श्री विवेक तंखा विधायक नितेंद्र सिंह राठौर पूर्व विधायक सुनील जैन तथा सुरेंद्र चौधरी नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे प्रदेश कांग्रेस महासचिव वीरसिंह यादव एआईसीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह मुहासा बुंदेलखंड वार रूम संयोजक अमित रामजी दुबे चक्रेश सिंघई सह प्रभारी अजय दातरे विकास शर्मा पप्पू गुप्ता अवधेश तोमर निहित सबलोक सुरेंद्र चौबे आदिल राईन शुभम उपाध्याय किरण सोनीए रेखा सोनी आदि ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश बना रोलिंग बजट प्रस्तुत करने वाला देश का पहला राज्य

समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ.…

7 hours ago

ए. आई. (A. I. )भय का भूत या सचमुच का भस्मासुर

आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है ये जुमला होश सम्हालते ही रट लिया था…

10 hours ago

UGC नियमों पर भागवत के बयान पर बहस

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी यूजीसी के नये नियमों की आंच अभी ठंडी…

12 hours ago

बागेश्वर धाम-आस्था, सामाजिक सेवा और बहस का संगम

मध्यप्रदेश के छतरपुर ज़िले स्थित बागेश्वर धाम एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में…

1 day ago

एआई सम्मेलन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एआई इमपैक्ट समिट-2026 का औपचारिक उद्घाटन किया। पांच दिन…

2 days ago

पटनेश्वर धाम- 800 साल पुराना है शिव मंदिर, अनोखी है इससे जुड़ी कहानी

रानी का पटनेश्वर स्वप्न, बना इकलौता धाम जहां महाशिवरात्रि से पहले होता है शिव विवाह…

4 days ago