युवा शक्ति

रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियो ने गौर यूथ फोरम के संयोजन में प्रदर्शन किया

विश्वविद्यालय के स्नातक तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के रिजल्ट से असंतुष्ट अनेकों विद्यार्थियो ने आज गौर यूथ फोरम की विश्वविद्यालय इकाई के संयोजन में प्रदर्शन किया! फोरम ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन विश्वविद्यालय की प्रतिहस्तक प्रो . चंदाबेन मैडम को सौंपा , इस दौरान विवि के अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे ! गौर यूथ फोरम कि विश्वविद्यालय इकाई के पदाधिकारी सत्यम रजक , सिद्धार्थ शुक्ला और अक्षत जैन ने विश्वविद्यालय के स्नातक तृतीय सेमेस्टर के बच्चों का पक्ष रखा और शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी! प्रशासन की ओर से प्रॉक्टर ने शीघ्र ही विद्यार्थियो के हित में कार्यवाही की बात कही हैl विवि द्वारा जारी परीक्षा परिणाम से पीड़ित अनेकों विद्यार्थी वहां मौजूद रहे और उन्होंने छात्र एकता , गौर यूथ फोरम जिंदाबाद तथा विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए!

 

 

 

ज्ञात हो कि हाल ही में विश्वविद्यालय के स्नातक तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है उस परिणाम से सभी विद्यार्थी असंतुष्ट हैं ! उनका कहना है कि गैर जिम्मेवार तरीके से कॉपियाँ जाची गई हैं और हमें जानबूझकर कम अंक दिये गये हैं l विद्यार्थियों ने कहा कि उनकी कॉपी पुनः चेक करी जावे और उस परीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिसने यह कॉपी चेक करी है l विवि में आये दिन परीक्षा से संबंधित गड़बड़ियाँ देखी जा रही हैं ! जिनकी परेशानी विधार्थियों और उनके परिजनो को भोगनी पड़ती है! विवि के इस कारनामे से पीड़ितों में आज प्रमुख रूप से साक्षी श्रीवास्तव, सुतीक्ष्ण कुमार , सत्यम असाटी, रितिका साहू, प्रदीप अहिरवार, अक्षय सिंह गौर , शिवम सैन, गयादीन लोधी, अभिषेक कुमार, अनुष्का पाठक, सूर्य प्रकाश सिंह, नमन केशरवानी, आर्यन सिंह, आकाश सिंह ठाकुर , प्राची पटेल, निखिल विश्वकर्मा , विवेक चक्रवर्ती, सौरभ लोधी, देवेन्द्र अहिरवार ,कुनाल जौन समेत अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे I

 

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

16 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

16 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

16 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

2 days ago