राजनीतिनामा

झूंठे प्रकरणो के विरोध में हो प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन – अंकलेश्वर दुबे

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्यविजय सिंह इन दिनों सागर के तीन दिनी दौरे पर कांग्रेस की जमीनी नब्ज टटोलने में लगे है दिग्यविजय सिंह सागर में कांग्रेस लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की परेशानियों से रूबरू हो रहे है और शासन प्रशासन को खुलकर सत्ता के दुरूपयोग पर चेता भी रहे है। आज सागर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकलेश्वर दुबे (अन्नी भैया ) ने दिग्यविजय सिंह से लंबी चर्चा कर सागर जिले में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज होने की वास्तुस्थिति से अवगत कराया । अंकलेश्वर दुबे का कहना है कि कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर लगातार दर्ज हो रहे झूठे प्रकरण के मामले में कांग्रेस को प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन करना चाहिये जिसमे कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की सहभागिता होगी  जिसकी शुरूआत सागर जिले से होनी चाहिये ,जिससे कांग्रेस की विचारधारा के सच्चे कांग्रेसी सिपाहियों के मन से सत्ता का डर दूर किया जा सके। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे ने राज्य सभा सांसद दिग्यविजय सिंह जी से सागर जिला परिसर में लाईब्रेरी के लिये सांसद निधि से 5 लाख रूपये की मांग भी की ।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

8 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

15 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

1 day ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

1 day ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

2 days ago