अपराध

दो चाचा को मौत के घाट उतारने वाला हत्यारा भतीजा पुलिस गिरफ्त में

देवरी कलां। केसली थाना अंतर्गत ग्राम नयागांव बम्होरी में 28 वर्षीय विक्षिप्त युवक ने सोमवार शाम 6 बजे अचानक उसने पागलपन में अपने ही दो सगे चाचाओ को एक के बाद एक कुल्हाड़ी से कई बार कर हत्या कर दी। और अपनी सगी चाची और बड़ी माँ सहित अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से भय व्याप्त परिजनों ने छत पर जाकर बमुश्किल जान बचाई। घटना के बाद से नयागांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों में दुबके हुए है। खबर लिखे जाने तक अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पूजा शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गई थी। जानकारी के अनुसार केसली थाना के टड़ा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम नयागांव में सोमवार शाम लगभग 6 बजे नयागांव के निवासी राव साब पिता रम्मू यादव 28 वर्ष ने अचानक अपने सगे चाचा सुखराम और जीवन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

 

उसने एक के कई वार कर उन्हे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर पहुँची चाची कैलाशरानी एवं बड़ी माँ सरोजरानी को भी उसने कुल्हाड़ी से घायल कर दिया। अचानक मची चीख पुकार सुनकर पहुँचे परिजन और पड़ोसीजन उसको क्रोध में देखकर भयभीत हो गये और अपने बच्चों को बचाकर घरों में घुस गये।इसके बाद विक्षिप्त युवक द्वारा गांव के रास्ते से गुजर रहे शिक्षक रवि गोड़ पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है कुल्हाड़ी के वार से उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। एस डी ओ पी पूजा शर्मा का कहना है कि आरोपी को गांव के बाहर सुबह 6:00 बजे बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया वही इस मामले को लेकर जांच की जा रही है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

17 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago