अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के सागर डिवीजन के अध्यक्ष एवं अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सागर , श्री अन्नी दुबे जी की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने समाजसेवी एवं पत्रकार श्री अभिषेक तिवारी को सागर शहर का अध्यक्ष मनोनीत किया है l ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 34 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर नौ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 193 एवम् विदेशो में 6 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l श्री अभिषेक तिवारी के इस मनोनयन पर शहर के पत्रकार बंधु, समाजसेवियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।
कृपया यह भी पढ़ें –
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मामले की पुनरावृत्ति ना…
सरकार से पूछा—आखिर जवाबदेही तय कब होगी? नई दिल्ली। भारतभवः दिल्ली में हुए हॉस्टल हादसे…
सरकार मे थोड़ी सी शर्म है तो आबकारी मंत्री का इस्तीफा दिलवाएं - पटवारी सागर…
बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अमानक/अवैध शराब के सेवन से मचा हड़कंप, पिता-पुत्र समेत लगभग 20…
आबकारी विभाग और पुलिस पर गिरी गाज, कई अधिकारी निलंबित | ललितपुर से शराब सप्लाई…
महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भों से यह अकाट्य रूप से सिद्ध होता है कि श्रीकृष्ण…