हमारा इतिहास

हमारा इतिहास : मुख्यमंत्री उमा भारती

मुख्यमंत्री उमा भारती चुनाव परिणाम के तत्काल बाद उमा भारती निवृत्तमान मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिलने “सीएम हाउस” पहुँचीं। वहां वे आधे घंटे रहीं और एक-दूसरे से माफी मांगी। चुनाव के समय जो वातावरण था उसकी कटुता भुलाने में दोनों नेताओं को मात्र तीस मिनट का समय लगा। इसके पहले जब उमा भारती को विधायक दल का नेता चुना जा रहा था, तब बैठक में सनसनी फैल गई। उमा भारती ने खड़े हो कर कहा कि कोई और विधायक मुख्यमंत्री के लिए दूसरा नाम प्रस्तावित करना चाहे तो वे उसका सहयोग करेंगी। कुल मिलाकर वे यह बताना चाहती थीं कि उनके नाम का कोई विरोध नहीं है और यह सरकार उनकी है।

कृपया यह भी पढ़ें –

उसके बाद लाल परेड मैदान पर आठ दिसम्बर 2003, सोमवार को उमा भारती ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके तेरह साल पहले पाँच मार्च, 1990 को सुन्दरलाल पटवा की शपथ भी इसी स्थान पर हुई थी। उमा भारती के साथ बाबूलाल गौर, गौरीशंकर शेजवार, कैलाश चावला, राघवजी, ढाल सिंह बिसेन, गोपाल भार्गव, कैलाश विजयवर्गीय, चन्द्रभान सिंह, नरेन्द्र सिंह तोमर, हरनाम सिंह राठौर, रमाकांत तिवारी एवं ओमप्रकाश धुर्वे ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके अलावा पाँच राज्यमंत्री मीना सिंह, अलका जैन अनूप मिश्रा, बद्रीलाल यादव एवं जगदीश मुवेल बने । उमा भारती ने अपने पास गृह अलावा नौ अन्य विभाग रखे।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

49 mins ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

1 day ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

1 day ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago