कैरियर

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता पाठ्यक्रम कक्षा का शुभारम्भ

सागर / शासकीय स्नात्तकोत्तर कन्या महाविद्यालय सागर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के तहत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षाओ का शुभारम्भ मंगलाचरण के साथ भारत माता की जयकार के घोष से मुख्यातिथि आचार्य पंडित महेशदत्त त्रिपाठी (शिक्षाविद), विशिष्ट अतिथि सत्यम बुंदेली संग्रहालय के अध्यक्ष श्री दामोदर अग्निहोत्री, हार्टफुल्नेस संस्था के श्री संदीप शांडिल्य जी एवं श्री राजेंद्र घोष के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया प्रेरणा गीत देश हमें देता है सबकुछ का गायन गौरव सिंह राजपूत ने करवाया l कार्यक्रम में स्वागत भाषण विकासखंड समन्वयक अंजली पाठक ने दिया . हार्टफुलनेस संस्था के संदीप शांडिल्य एवं राजेंद्र घोष ने तनावमुक्ति हेतु ध्यान योग की क्रियाओ का महत्व बताया l दामोदर अग्निहोत्री ने सागर में बुंदेली संग्रहालय में संगृहीत दुर्लभ बस्तुओ की जानकारी दी l

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पंडित महेशदत्त त्रिपाठी ने परोपकार वृत्ति हेतु व्यक्तित्व विकास हेतु संकल्प से सिद्धि के उद्धारण देकर सागर के डॉ हरिसिंह गौर, महाकवि पद्माकर, लाखा बंजारा के योगदान का पुण्यस्मरण कर छात्रों से आह्वान किया की आप सभी परमार्थ के काम से जुड़े तथा महापुरुषों की आज़ादी के दीवानो का मेरी माटी मेरे देश की भावना से जुड़े l कार्यक्रम में जिला समन्वयक केके मिश्रा जी ने सभी छात्रों का परिचय लेकर कक्षा प्रारम्भ हेतु सभी प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाये दी कक्षा के दौरान आदरणीय कमलेश पटेल दाजी जी का वीडियो का संदेश छात्रों को दिखाया एवं सुनाया गया आभार नीलेश पटेरिया और कार्यक्रम का संचालन गजेन्द्र ठाकुर ने किया l इस अवसर पर परामर्शदाता शिवदीन अठ्या, आरती प्रजापति, रश्मि ठाकुर, नीरज व्यास, संदीप रैकवार एवं छात्र छात्राये उपस्थित रहे l

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

20 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

20 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

20 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago