समाज

भारत विकास परिषद सागर शाखा के चुनाव संपन्न

सागर l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारत विकास परिषद जोकि स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु राष्ट्र ही नहीं अपितु पूरे विश्व में कार्यरत है यह अनोखा संगठन है जो सम्पर्क सहयोग सेवा समर्पण एवम संस्कार इन मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित है स्वामी विवेकानंद जी की परिकल्पना भारत पुनः विश्व गुरु बने को साकार करने हेतु कार्यरत है इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 26/2 /2023 को भारत विकास परिषद, सागर शाखा के चुनाव संपन्न हुए, कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथि और सदस्यो का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। जिसमे शाखा के पदाधिकारी महेन्द्र साहू, आशुतोष नेमा द्वारा चुनाव प्रभारी दीपेश उपाध्याय जबलपुर और शाखा अध्यक्ष अखिलेश समैया का स्वागत तिलक लगाकर किया गया, तत्पचछात् प्रांतीय प्रोटोकाल के तहत वन्दे मातरम गायन सामूहिक रूप से किया गया। जिसके बाद आगे की कार्यवाही मे शाखा सचिव संजय अग्रवाल ने भारत विकास परिषद के कार्य और स्वामी विवेकानंद के विचारो के बारे मे विस्तार से बताया जिसके बाद स्वागत भाषण मे शाखा अध्यक्ष अखिलेश समैया ने अपनी शाखा के एक वर्ष के कार्य और शाखा की उपलब्धि बताई और बताया कि शाखा का गौरव है कि सागर शाखा से रीजनल स्तर पर सुश्री आकांक्षा मलैया रीजनल मंत्री महिला एवं वाल विकास भारत विकास परिषद, प्रांत स्तर पर प्रमुख दायित्व पर डॉ.संजीव कठल एवं प्रोफेसर अमर जैन प्रांतीय पदाधिकारी प्रतिनिधित्व कर रहे है जिसकी प्रेरणा से शाखा को कार्य करने को ऊर्जा मिलती है, शाखा के नए सदस्यों का जुड़ाव भी शाखा को मजबूती प्रदान करेगा, हम सभी के सहयोग से शाखा सागर को आगे बढ़ाने मे कोई कसर नही रखेगे।

कृपया यह भी पढ़ें –

इसके बाद सर्वसम्मति से पुनः अखिलेश समैया शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल शाखा सचिव श्री नाथ नेमा शाखा कोषाध्यक्ष मनोनित किए गए ।सर्व सम्मति से शाखा के पिछले कार्य को देखते हुए इनके कार्यकाल को बड़ाया गया है । नई कार्यकारिणी मे सबके अनुभव अनुसार दायित्व सौपा गया है और आगे सर्व सम्मति से मजबूत कार्यकारिणी बनाई जाएगी।चुनाव प्रभारी दीपेश उपाध्याय जबलपुर ने नए अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को बधाई देते हुए शाखा के कार्यों को आगे बढाने  और सेवा प्रकल्पों से जुड़ने की बात कही । प्रांतीय अध्यक्ष आलोक मिश्रा जी एवम संरक्षक कपिल मलैया ने नवीन कार्यकारिणी के मनोनयन की समस्त पदाधिकारीयो को बधाई दी, जन गण मन राष्ट्र गीत के साथ समापन हुआ आभार प्रोफेसर अमर जैन ने माना ।बैठक मे सचिन जैन, आशुतोष नेमा, डॉ अमर जैन, अशोक हेला, अतुल महेश्वरी, जय कुमार जैन, राम मिश्रा, दीपेश जैन, महेन्द्र साहू, आदि उपस्थित रहे ।यह निर्वाचन वर्ष 2023 एवं 24 के लिए है निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रांत अध्यक्ष पंडित आलोक मिश्रा, सुश्री आकांक्षा मलैया रीजनल मंत्री महिला एवम बाल विकास महाकौशल प्रांत,प्रांत पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कठल, अमर जैन, कपिल मलैया आदि ने भी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

17 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

3 days ago