देश

राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद ऐहतियात के तौर पर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से सुरक्षा अलर्ट की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद भाजपा मुख्यालय और आसपास की सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।खुफिया एजेंसियों ने शक जाहिर किया है कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के कार्यालयों को आत्मघाती हमलोंए कार बमए गोलीबारी या आईईडी के जरिए निशाना बनाया जा सकता है। किसी भी खतरे को टालने के लिए सुरक्षा बलों ने निगरानी बढ़ा दी है और एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।बताया गया है कि खतरे का अलर्ट मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की हैए गाड़ियों की चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बैरिकेडिंग और वाहनों की औचक जांच के साथ साथ सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए आपसी तालमेल से काम कर रही हैं। बम निरोधक दस्तोंए स्निफर डॉग यूनिट्स और क्विक रिएक्शन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली फायर सर्विस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम को करीब सात बजे कार बम में एक बड़ा धमाका हुआ था। आतंकवादी ने चलती कार में धमाका किया था। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसकी जांच चल रही है। इस सिलसिले में फरीदाबाद के एक अस्पताल के कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

20 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

20 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

20 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago