शासन

अजाक्स संघ ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

देवरी कला – संतोष विश्वकर्मा 

अजाक संघ देवरी ने दिन सोमवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अजाक संघ जिला अध्यक्ष गजेंद्र बोहत के मार्गदर्शन में अजाक संघ तहसील अध्यक्ष मदन चौधरी एवं ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम देवरी सीएल वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की गई की मध्यप्रदेश अजाक्त के महासम्मेलन दिनांक 12.06.2016 को माननीय मुख्यमंत्री जी आपके द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछडा वर्ग के हितार्थ में अनेक घोषणाएं की गई थी किंतु आज तक एक भी घोषणा का पालन न होने से इस वर्ग में आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है। इसलिए अजाक्स मजबूर होकर आंदोलन के तीसरे चरण में ज्ञापन धरना रैली के प्रदर्शन द्वारा आपकाध्यान आकर्षित कराना चाहता है।

अजाक्स का मांग पत्र इस प्रकार है सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय दिनांक 28.01.2022 एवं श्री मनोज गोरकेला द्वारा प्रस्तुत ड्राफ्ट अनुसार पदोन्नति नियम बनाकर शीघ्र आदेश जारी किए जाये, जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग को आरक्षण का पर्याप्त उचित प्रतिनिधित्व दिया जावे। एस.सी. / एस.टी./ ओ.बी.सी. वर्ग के लिए आरक्षित बैकलाग पदों की सीधी भर्ती समय सीमा में की जावे। आउटसोस / ठेका प्रथा को बंद किया जावे यदि ठेका प्रथा को बंद करने में सरकार को कठिनाई हो तो एस.सी./एस.टी./ ओ.बी.सी. वर्ग को आरक्षण दिया जावे। एस.सी. / एस.टी./ओ.बी.सी. वर्ग के छात्र छात्राओं को कक्षा पहली से पी.जी. तक निःशुल्क शिक्षा दी जावे तथा समय सीमा में छात्रवृत्ति का लाभ दिया जावे। अतिथि विद्वान, अतिथि शिक्षक, संविदा, दैनिक वेतनभोगी, आशा कार्यकर्ता, सहायिका, रोजगारसहायक को आरक्षण नीति के अंतर्गत नियमितीकरण किया जावे। सरकारी अस्पतालों आफिसों नगरीय संस्थाओं एवं निगम मण्डलों में सफाई संरक्षकों की सीधी भर्ती की जावे।सभी विभागों के अधिकारी / कर्मचारियों के लंबित वेतन विसंगतियों का निराकरण किया जावे। जनवरी 2005 के बाद के नियुक्त अधिकारी / कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जावे। राज्य कर्मचारियों, निगम मंडल कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता एवं एरियर्स दिया जावे। कर्मचारी कल्याण में राज्य स्तर पर एवं जिला स्तर पर संयुक्त आयोजन निर्धारित तीन माह के अंतराल में किया जावे। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में अशोक चढ़ार प्राचार्य एनपी वाल्मीकि गंधर्व ठाकुर सूरज मछंदर सीताराम लडिया कल्पना वर्मा कौशल मेहरा जगदीश ठाकुर कमलेश मेहरा मुरारी सकवार कल्याण शाक्य जगदीश ठाकुर संतोष अहिरवार ओम नारायण ठाकुर गोविंद अहिरवार भोले शंकर ठाकुर रामकृष्ण लडिया भैया लाल धुर्वे भूपेंद्र मांडबे राजकुमार ठाकुर विजय कुमार बाल्मीकि अनिरुद्ध ठाकुर आदि बड़ी संख्या में अजाक संघ के लोग उपस्थित रहे

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

डिजिटल इंडिया में साइबर ठगी का कहर! 22 हजार मामलों में 800 करोड़ की चपत

डिजिटल लेन-देन की सुविधा कहीं आम आदमी के लिए आर्थिक मुसीबत तो नहीं बनती जा…

19 hours ago

टाटा समूह पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

 नई दिल्ली। भारतभवः  देश के प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा को लेकर अब सियासत तेज हो…

2 days ago

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

3 days ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

3 days ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

4 days ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

4 days ago