अपराध

कांबिंग सर्चिंग गस्‍त :13 साल से अपहरण कर हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता  सागर/ देवरी  

दिनांक 24/04/22 पुलिस महानिरीक्षक सागर, उपपुलिस महानिरीक्षक सागर एवं पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन मे एक ही रात्रि मे कांबिंग सर्चिंग गस्‍त कर सागर जिले मे पकडे 82 फरार इनामी आरोपियो सहित कुल 330 गिरप्‍तारी/स्‍थाई वारंटी

दिनांक 23/24-04-22 की रात्रि पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री अनुराग, उप पुलिस महानिरीक्षक सागर श्री विवेक राज के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सागर श्री तरूण नायक द्वारा रात्रि 9 बजे से सुबह 5:00 बजे तक सागर जिले के समस्त थानों का अधिकतम बल, पुलिस लाइन का बचत बल एवं पुलिस कार्यालय में लगे अधिकारी/कर्मचारियों का बल के साथ कुल लगभग 1200 से अधिक पुलिस बल को उक्त अभियान में लगाया। उक्‍त अभियान मे पुलिस मुख्‍यालय के निर्देशानुसार फरार आरोपियो, स्‍थाई वारंटियों, माइनर एक्‍ट, गुण्‍डा बदमाश चैक एवं इनामी आरोपियो की गिरप्‍तारी अधिक से अधिक करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं समस्‍त थाना प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक सागर श्री तरूण नायक द्वारा ब्रीफ कर कार्य योजना बनाकर टास्‍क दिया गया। उक्‍त अभियान मे सागर पुलिस द्वारा कुल 121 स्‍थाई वारंटियों को पकडा गया इनमे से 23 वारंटी, 10 वर्ष से एवं 41 वारंटी 5 वर्ष से लगातार फरार चल रहे थे। इसके अतिरिक्‍त 209 गिरप्‍तारी वारंटी पकडे, 115 जमानती वारंट 179 समन तामील कराये गये। कई वर्षो से फरार वारंटी काफी प्रयास के बाद भी पुलिस की पकड से दूर थे पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे जिले मे एक साथ अचानक कांबिंग गस्‍त करवाने से पकडा जाना संभव हुआ। इसके अतिरिक्‍त सागर पुलिस द्वारा 82 नगद इनामी आरोपियो एवं 4 जिला बदर, 3 संपत्ति संबंधी अपराधों मे फरार व 20 अन्‍य अपराधों मे वांछित आरोपियो को भी उक्‍त अभियान के तहत गिरप्‍तार किया गया। कांबिंग गस्‍त के दौरान सागर पुलिस द्वारा 20 इनामी, 3 जिला बदर, 97 हिस्‍ट्रीशीटर, 183 गुण्‍डा बदमाशों को भी चैक किया गया। गस्‍त के दौरान 1 आरोपी को अवैध हथियार, 6 अवैध शराब बेचने वाले, 1 एक आईपीएल सट़टा खिलाने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई। उक्‍त गिरप्‍तार किये गये आरोपियो के विरूद्ध विधिसम्‍मत कार्यवाही कर माननीय न्‍यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा भी लगातार रात्रि मे पूरे अभियान की समाप्ति तक मॉनीटरिंग की तथा अभियान मे लगी सभी टीम को समय-समय पर उचित मार्गदर्शन प्रदाय किया। अभियान को सफल बनाने मे लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशांसा करते हुये बधाई दी गई।

इसी तारतम्य में थाना डोरी अंतर्गत भी एक रोचक प्रकरण सामने आया है जिसमे एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बीना एंव सागर तथा  एस.डी.ओ. पी. महोदय देवरी के मार्गदर्शन में गिरफतारी फरारी वारंटियों की दस्तयाबी हेतु क टीमों को गठित किया गया एव वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति प्राप्त की जाकर वर्ष 2009 से फरार अपहरण कर हत्या का फरार ईनामी वारंटी को छतरपुर जिला (म.प्र. ) से गिरफतार किया गया वारंटी राजेन्द्र सोनी व इसके साथियों के 28.03.2009 को देवीप्रसाद साहू निवासी पृथ्वी वार्ड देवरी से फिरौती मांगने के उददेश से इसके राहुल पिता देवीप्रसाद साहू उन्म्र 06 साल को बहला फुसलाकर द्वारा दिनांक भगा ले जाने पर अज्ञात आरोपी पर अपराध के 90/2009 धारा 363 ताहि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। जो लड़का राहुल साहू को सलैया भवर ले गये थे जिसे पत्थर से सिर कुचलकर मारकर छुपा दिया था जिसका शव मृत अवस्था में पत्थरों से डका हुआ मिलने पर प्रकरण में धारा 302,201,120बी. 364 (क) ताहि, इजाफा कर आरोपी नीलेश पिता भोलेराम लोधी, प्रेमनारायण पिता शंकरलाल पटेल, शिवराम पिता नन्हेलाल साहू निवासी पृथ्वी वार्ड देवरी को गिरफतार कर लिय था परन्तु आरोपी राजेन्द्र पिता कृष्णकुमार सोनी निवासी पृथ्वी वार्ड देवरी का तत्काल घटना दिनांक से लगातार फरार था और जो सिधंन कला थाना पैलानी जिला बांदा उत्तरप्रदेश में भेष बदलकर बाबा बनकर जीवन व्यतीत कर रहा था जिस जिसकी कतारी हेतु लगातार प्रयास किये गये जिसे आज दिनांक 24.04.22 को छतरपुर गिरफतारी जिला से गिरफतार किया गया है। आरोपी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर द्वारा 5000 रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया था। उपरोक्त फरारी ईनामी आरोपी की गिरफतारी में थाना प्रभारी उनि आशीष शर्मा, उनि मकसूद अली, सउनि. बालाराम छारी आर. 1532 नरसिंह ठाकुर, आर. 545 पूरन यादव एवं सायबर सेल आरक्षक अरुण का विशेष योगदान रहा।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

डिजिटल इंडिया में साइबर ठगी का कहर! 22 हजार मामलों में 800 करोड़ की चपत

डिजिटल लेन-देन की सुविधा कहीं आम आदमी के लिए आर्थिक मुसीबत तो नहीं बनती जा…

20 hours ago

टाटा समूह पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

 नई दिल्ली। भारतभवः  देश के प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा को लेकर अब सियासत तेज हो…

2 days ago

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

3 days ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

3 days ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

4 days ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

4 days ago