प्रशासन

सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक

  • 14 जिलों के युवा भर्ती रैली में भाग लेंगे
    कलेक्टर ने भर्ती रैली व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के निर्देष दिये 
  • सागर जिले में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक किया जायेगा। रैली शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज के परिसर में आयोजित की जायेगी। इस 10 दिवसीय भर्ती रैली में 14 जिलों सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, षिवपुरी, दतिया, अषोकनगर, श्योपुर, गुना, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर, के लगभग 70 से 80 हजार युवा भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दीपक आर्य की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भर्ती रैली का आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित रूप से हो। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी मुस्तैदी के साथ उसका पालन करें।
    बैठक में कलेक्टर ने उप संचालक रोजगार को निर्देष दिये कि जिस विभाग से जिस कार्य की अपेक्षा है इस संबंध में उन्हें आवष्यक पत्र भेजे। आयोजन के सिलसिले में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु किस मद में कितनी राषि की आवष्यता होगी प्रस्तुत करे। उन्होंने आरटीओ को निर्देष दिये कि बड़ी संख्या में बाहर के जिलों से युवा सागर आयेंगे और जायेगे इसके लिये बसों को अस्थाई परमिट देने और पाकिंग की व्यवस्था करें।
    पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, नगर निगम आयुक्त श्री चन्द्रषेखर शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शषि मिश्रा, शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य डा अनुराग त्रिवेदी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री हरिषंकर जायसवाल, उप संचालक रोजगार श्री एम.के. नागवंषी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रैली में आने वाले युवाओं हेतु मकरोनिया रेल्वे स्टेषन में ट्रेन के अस्थाई स्टॉपपेज के संबंध में डीआरएम से बात की जायेगी ताकि युवाओं को रैली स्थल तक पहुंचने में आसानी हो।
    उप संचालक रोजगार श्री नागवंषी ने बताया कि भर्ती रैली में 14 जिलों के लगभग 70 से 80 हजार युवा दस दिवसीय रैली में भाग लेंगे। प्रत्येक जिले के लिये अलग-अलग दिन निर्धारित रहेंगे। सेना से भर्ती के लिये 150 अधिकारी एवं कर्मचारी आ रहे हैं। सेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रहने आदि की व्यवस्थायें की जाना है। रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस बल की आवष्यकता भी होगी।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

15 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

16 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

16 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

2 days ago