हमारा इतिहास

दिग्विजय का मुकदमा लड्ने एडव्होकेट जनरल ने इस्तीफा दिया

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उमा भारती और कैलाश जोशी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ 22 अगस्त 2003 को एक आरोप पत्र जारी किया। इस आरोप पत्र में दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश का “सत्यानाश” करने वाला बताया गया। नाम दिया गया “मिस्टर बंटाढार”। यही शब्द बाद में पूरे चुनाव प्रचार का आधार बना। यह शब्द इतना लोकप्रिय हुआ कि सागर के एक पत्रकार बाबूलाल जैन ने अपने साप्ताहिक समाचार पत्र का नाम ही रख दिया ‘बंटाढार’। इसी समय उमा भारती ने “गाँव चलो घर चलो” अभियान की भी शुरुआत की। आरोप पत्र में दिग्विजय सिंह पर 15 हजार करोड़ के घपले-घोटालों के आरोप लगाये गये। इसके खिलाफ दिग्विजय सिंह ने उमा भारती और तब के पार्टी अध्यक्ष कैलाश जोशी पर कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। इस मुकदमे को लड़ने के लिए तत्कालीन एडव्होकेट जनरल विवेक तन्खा ने चुनाव से बीस दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दिया। तन्खा दिग्विजय सिंह की तरफ से केस लड़ने भोपाल की अदालत में विशेष तौर पर आये। यह मुकदमा आने वाले पन्द्रह सालों तक चलता रहा। आरोप पत्र में जो आरोप लगाये गये थे वे यह पुस्तक लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी सिद्ध नहीं कर पाई थी।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

कृपया यह भी पढ़ें –

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

2 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago