अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के सागर डिवीजन के संयोजक श्री रामजी श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पदाधिकारी श्री देवदत्त दुबे की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अंकलेश्वर दुबे अन्नी को सागर के संभागीय चेप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया है l सागर शहर का अध्यक्ष मनोनीत किया है l ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 34 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर नौ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 193 एवम् विदेशो में 6 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l श्री दुबे के इस मनोनयनशहर के पत्रकार बंधु, समाजसेवियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।
गढ़ाकोटा में आरोपियों की गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के…
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई 5 राउंड फायरिंग…
सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…
मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…
कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…