राजनीतिनामा

में खुली किताब, मुझे फ़ोन टेपिंग से डर नहीं लगता – राहुल गाँधी

पिछले चार दिनों से जिस इस्राइली  सॉफ्टवेयर पेगासस के मुद्दे पर संसद कि कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है उस पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा की पेगासस एक हथियार है इस्राइली सरकार भी इसे हथियार ही मानती है जिसे आतंकवादियों , अपराधियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है लेकिन भारत सरकार ने इसका इस्तेमाल संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस हथियार का उपयोग देश के खिलाफ किया इस पूरे मामले में गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए एवं प्रधानमंत्री पर सुप्रीम कोर्ट कि निगरानी में जाँच होना चाहिए उन्होंने सरकार कि इस मामले पर सफाई वाले वक्तवव्य जिसमे कहा गया था कि ‘ इस मामले से सरकार का कोई लेना देना नहीं है ‘ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है तो यह किसी दूसरे देश कि सरकार द्वारा किया गया कृत्य है क्योकि यह सॉफ्टवेयर सिर्फ सरकार को ही बेचा जा सकता है तो प्रधानमंत्री को इसकी जाँच कराना चाहिए क्योकि इसमें भारतीय नागरिको के फ़ोन नंबर रिकार्ड किये गए है । जब राहुल गाँधी से पूंछा गया कि क्या इस मामले के बाद आपको अपना फ़ोन इस्तेमाल करते हुए डर लगता है तो उन्होंने कहा कि में एक खुली किताब हूँ मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीती में यदि आप भ्र्ष्ट नहीं है तो आपको किसी से डरने कि जरुरत नहीं है ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी, शुभेंदु सरकार लाएगी ‘पश्चिम बंग’ का प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर राज्य के नाम को लेकर बहस तेज…

9 hours ago

यूपी में गठबंधन की गांठ खोलने में जुटे सपा-कांग्रेस पहली बैठक कांग्रेस ने मांगीं 55 सीटें

लखनऊ । भारतभवः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच…

10 hours ago

अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू कमला एक्सप्रेस’, राम-सीता की नगरी अब रेल मार्ग से जुड़ी

भारत और नेपाल के सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती मिलने जा…

10 hours ago

धीरेन्द्र शास्त्री पर जमकर बरसे रामदेव कहा – पाखंडी

योगगुरु स्वामी रामदेव ने एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

1 day ago

राहुल गांधी का भाजपा-RSS पर तीखा हमला असभ्य, लालची, जातिवादी बताया

 अर्धनारीश्वर की तस्वीर के जरिए दिया वैचारिक संदेश लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने…

1 day ago