योजना एवं लाभ

खुरई विधानसभा में 28 महीनों के भीतर घर घर टोंटी से पहुंचेगा पानी

खुरई व मालथौन विकासखंड के 566 ग्रामों में नल जल योजना की निविदा स्वीकृत हुई
   सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह की पहल पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई एवं मालथौन विकासखंडों के सभी ग्रामों को नलजल योजना के तहत सभी ग्रामों के लिए 691.1 करोड़ रुपए लागत की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। स्वीकृत हुई इन निविदाओं के अनुसार 28 माह की समय सीमा के भीतर सभी ग्रामों के घरों में नल की टोंटी से जल सप्लाई सुनिश्चित हो जाएगी।
   खुरई विकासखंड के सभी 332 ग्रामों हेतु स्वीकृत समूह जल प्रदाय योजना की लागत 349.60 करोड़ रुपए है। इस कार्य को दिल्ली की इनवायरो इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संपादित करेगी। मालथौन विकासखंड के सभी 234 ग्रामों हेतु स्वीकृत जलप्रदाय योजना की लागत 341.50 करोड़ रुपए है। इस कार्य की निविदा एल सीसी पीपी लिमि कंपनी अहमदाबाद को स्वीकृत हुई है। खुरई विकासखण्ड के ग्रामों में इस योजना के लिए जल सप्लाई बीना नदी परियोजना के अंतर्गत निर्मित मढ़िया बांध से होगी और मालथौन विकासखण्ड के ग्रामों में बण्डा के पास स्थित उल्दन बांध परियोजना से जल सप्लाई होगी।
   नल की टोंटी से घर घर जल सप्लाई पर आधारित इस योजना की निविदा के तहत संपूर्ण जल सप्लाई को दस वर्षों के लिए कार्य का ट्रायल रन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस कार्य निविदाकर्ता को करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस महत्वाकांक्षी नल जल योजना के आरंभ होने से ग्रामीण आबादी और विशेषतः ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर और स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। इस योजना से साफ पेयजल उपलब्ध होगा ही इसके साथ ही दिनचर्या के लिए अनिवार्य जल की आपूर्ति सुविधाजनक तरीके से होगी। वर्तमान में जल आपूर्ति में लगने वाले समय और ऊर्जा का उपयोग अन्य आवश्यक कार्यों में हो सकेगा।
संवाददाता खुरई
Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago