लोकतंत्र-मंत्र

विधायक ने जनता को रौंदा तो जनता ने विधायक को…

उत्तरप्रदेश की लखीमपुर खीरी की घटना के बाद सत्ता के नशे का एक नजारा फिर सामने आया है जहां उड़ीसा में सत्ताधारी दल बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव की गाड़ी अचानक भीड़ में जा घुसी और देखते ही देखते 22 लोगों को रौंद डाला घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में बानापुर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में चिल्का के विधायक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैंए वे भी उस जगह मौजूद थे जब ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर भीड़ जमा थीण् अचानक विधायक की गाड़ी जमा भीड़ के एक हिस्से में घुसी और लोगों को कुचल दिया इस घटना में 22 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने मौके पर ही विधायक को पीट.पीट कर अधमरा कर दिया। वहीं उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। विधायक को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। नपुर ब्लाक कार्यालय परिसर में शनिवार को ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव चल रहा था। ब्लाक के बाहर लगभग 700 लोग जमा थे। मौके पर पुलिस बल भी तैनात था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी समय अचानक विधायक प्रशांत जगदेव अपनी एसयूवी कार चलाते हुए वहां पहुंचे और तेज गति से गाड़ी को भीड़ के अंदर घुसा दिया। विधायक की गाड़ी की चपेट में आकर विभिन्न राजनीतिक दलों के 15 से अधिक समर्थक तथा सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद जहां मौके पर चीख.पुकार मच गईए वहीं आक्रोशित लोगों ने विधायक को गाड़ी के अंदर से खींचकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल हो विधायक को पहले टांगी मेडिकल ले जाया गयाए जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहोशी की हालत में उन्हें भुवनेश्वर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विधायक नशे में धुत थे। विधायक को बीजू जनता दल से निलंबित किया जा चुका है।

वीडियो समाचार देखने के लिए कृप्या नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें। धन्यवाद

 

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

4 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago