Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सराहना की

सन 1990 के दशक में काश्मीर घाटी में हिंदुओ के साथ हुए अत्याचार पर आधारित फिल्म काश्मीर फाइल्स लगातार सोशल मीडिया पर और सिनेमाहाल में दर्शको का भरपूर सर्मथन बटोर रही है । इसी कड़ी में कल फिल्म के लिये एक और महत्वपूर्ण सर्मथन और सराहना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई । कश्मीर फाइल्स को दर्शकों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है। 12 मार्च को निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री उनकी पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी और फिल्म के निर्माता अभिषेक सहित फिल्म की टीम ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम ने उन्हें बधाई दी और फिल्म की सराहना की। द कश्मीर फाइल्स कश्मीर नरसंहार की क्रूर ईमानदार कहानी को बड़े पर्दे पर लाती है। 1990 में कश्मीरी पंडितों को प्रताड़ित किया गया उनकी मातृभूमि से बाहर निकाला गया और उनकी हत्या कर दी गई। फिल्म उस काले इतिहास को जनता के सामने दिखाने का प्रयास करती है।

द कश्मीर फाइल्स ने 11 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर असाधारण शुरुआत की थी और पहले दिन 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। और फिल्म रिलीज़ के दूसरे और तीसरे दिन ये सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है लोग जुलुस के माध्यम से वनडे मातरम के नारे लगते हुए फिल्म देखने जा रहे हैं । फिल्म देखने के बाद भी लोगो की आँखों में आंसू आ जाते है । कई जगह से सिनेमाहॉल के अंदर लोगो के रोते हुए तस्वीर वायरल हुयी हैं । गौरतलब है कि फिल्म के रिलीज़ से लेकर प्रमोशन  तक के दौरान इस फिल्म को रोकने के बहुत प्रयाश किये गए लेकिन फिल्म के निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हार नहीं मानी । और आज यह फिल्म भारत ही नहीं दुनिया के बाकि देशों में भी दर्शको का प्यार एवं समर्थन सराहना प् रही है और सफलता के झंडे गाड़ रही है ।

वीडियो समाचार देखने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें

https://youtu.be/bsYstEhnWr8

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

19 mins ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

29 mins ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

55 mins ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago