समाज

विचार समिति ने किया हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

सागर। विचार समिति द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से स्वदेशी वस्त्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र से 300 सफल हथकरघा बुनकरों के बाद नये हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ श्रीमति सरोज मलैया जी द्वारा मैजेस्टिक प्लाजा के पास ट्रू वैल्यू तिलकगंज में किया गया। हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र की जानकारी देते हुए समिति कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता अरिहंत ने कहा कि 8 हथकरघा मशीनों के साथ यह प्रशिक्षण दो सत्रों के माध्यम से संचालित होगा। जिसमें 1:00  बजे से 3:30 बजे व दूसरा बैच 3:30 से 6:00 तक नियमित जारी रहेगा। प्रत्येक बैच में 15 से 20 प्रशिक्षणार्थी ट्रेनिंग ले सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए महिलाएं एवं पुरुष विचार समिति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णता निःशुल्क होगा, जिसका लाभ इच्छुक महिला एवं पुरुष वर्ग सभी ले सकते हैं।  प्रशिक्षण में उन्हें चादर बनाना, टॉवल, साड़ी, धोती एवं पंचा बनाना सिखाया जाएगा।
समिति संस्थापक अध्यक्ष कपिल मलैया ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा विचार समिति हथकरघा को आजीविका का साधन  बना रही है। साथ ही सागर के सामाजिक, आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। समिति उपाध्यक्ष सौरभ रांधेलिया ने हौसला अफजाई करते हुए सबसे पहले कपड़ो का ऑडर दिया।  साथ ही उन्होंने कहा स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। यह लघु उद्योगों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हथकरघा केंद्र प्रशिक्षक भाग्यश्री राय केंद्र की जानकारी साझा करते हुए कहा कि 75 दिवस के अंतराल में इस कार्य को कुशलता पूर्वक सीखा जा सकता है। कार्यक्रम में सचिव आकांक्षा मलैया, प्रीति मलैया, आकाश जैन, प्रीति जैन, रजनी जैन, नीलू सागर आदि उपस्थित थीं।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

कृपया यह भी पढ़ें – 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

19 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

19 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

20 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago