राजनीतिनामा

कांग्रेसियों ने विधायक शर्मा और गीतकार मनोज मुन्तशिर का फूंका पुतला

कांग्रेसियों ने एक के बाद एक भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और गीतकार मनोज मुन्तशिर का फूंका पुतला।

पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेसियो के बीच हुई झड़प।

भाजपा और शिवराज सिंह तत्काल माफी मांगे – सुरेन्द्र चौधरी

गत दिवस भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा एवं गीतकार मनोज मुन्तशिर द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित व अशोभनीय बयानबाजी से गुस्साये कांग्रेसियों ने एन.एस.यू.आई सागर के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में स्थानीय कटरा नमक मंडी में जमकर नारेवाजी करते हुये एक के बाद एक विधायक रामेश्वर शर्मा और गीतकार मनोज मुन्तशिर के पुतले फूंककर अपना विरोध प्रकट किया। पुतला दहन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ की अमर्यादित बयानबाजी की कड़े शब्दों निन्दा करते हुए कहा कि इस तरीके की बयानबाजी को कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी।उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के बयान पर भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सिंह चौहान तत्काल माफी मांगे अन्यथा कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नही है।

कृपया यह भी पढ़ें –

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनील जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, जितेन्द्र सिंह चावला, पप्पू गुप्ता, राकेश राय,चक्रेश सिंघई,सुरेन्द्र चौबे,नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, युकां प्रदेश सचिव आशीष चौबे,एन. एस. यू. आई जिला अध्यक्ष अक्षय दुबे, विधानसभा अध्यक्ष सन्दीप चौधरी, दीपक दुबे,महेश जाटव, मुकेश खटीक, प्रदेश सचिव जैद खान, अक्षत कोठारी, निखिल चौकसे,चक्रेश रोहित, जितेंद्र चौधरी,समीर मकरानी,सागर साहू, पवन केशरवानी,दीपक कुर्मी आदि ने जमकर हल्ला बोला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ट कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई,आर. आर. पाराशर,गोवर्धन रैकवार,रमा कांत यादव,अवदेश सिंह,शरद पुरोहित, प्रदीप राय,मुन्ना विश्वकर्मा,शरद राजा सेन, फिरदोश कुरैशी, एड.धन सिंह अहिरवार, आशीष ज्योतिषी,मनोज पवार,हेमराज रजक, ऋषभ जैन, रवि सोनी, इम्तियाज हुसैन, पार्षद रोशनी बसीम खान, चमन अंसारी, मार्शल खान,गब्बर पठान, एड. गोपाल तिवारी,जाहिद ठेकेदार,अजय अहिरवार,वीरेन्द्र राजे,राजिया खान, रितेश रोहित,बसंजय रोहिदास, सहजाद निहारिया,नीलेश अहिरवार,महेश कुमार, अभिषेक पाठक, गोलू पचौरी,शहबाज कुरेशी, हर्ष रैकवार, हर्षित तिवारी,ब्रजेन्द्र दीक्षित, अक्षय रजक, वीरू चौधरी,राकेश अहिरवार, सुनील पावा,अम्बर खत्री, राजा राय,राजा खान, रोमी खान,नरेश सनकत,शनशाह खान, सलमान खान,आशू लंबरदार, आमिर वीरू, आदिल राईन, नदीम खान, अनुराग गुप्ता, शाहरुख ख़ान छोटे वाले,आर्यन सेन आदि मौजूद थे।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

17 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago