राजनीतिनामा

आज थरूर लेंगे कांग्रेसियों की थाह

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार शशि थरूर आज पीसीसी कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसियों की थाह लेंगे। बुधवार को मल्लिकार्जुन खड़गे आकर चले गए हैं। देश के अन्य राज्यों की तरह ही प्रदेश की स्थिति है। जहां खड़गे के लिए कांग्रेस पदाधिकारी इंतजार में खड़े रहते हैं वहीं थरूर जहां भी जा रहे हैं कांग्रेस पदाधिकारी मिलने से बचते हैं।

दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रचार पूरे देश में चल रहा है। इसी के तहत बुधवार को जहां अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार मलिकार्जुन खडगे राजधानी भोपाल आए थे और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधियों से मुलाकात की। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह खुलकर सामने नहीं आये लेकिन उनके समर्थक सक्रिय रहे और अच्छा खासा माहौल खड़गे के पक्ष में बन गया है। माना यही जा रहा है कि 50 या 100 वोट ही अधिकतम थरूर को मिल सकती है।

आज थरूर के दौरे पर कांग्रेस नेतृत्व की निगाहें भी रहेंगे। खासकर राष्ट्रपति के चुनाव में जिस तरह से विधायकों ने क्रास वोटिंग की है। उसके बाद यह खटका बन गया है कि ऐसा ना हो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भी पार्टी किसी भी तरह विभाजित दिखें। वैसे तो देश के अन्य राज्यों में भी थरूर को समर्थन नहीं मिल रहा है। शायद इसी कारण थरूर असहज महसूस कर रहे हैं और उन्होंने यह नाराजगी भी व्यक्त की है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रदेश अध्यक्ष व उस राज्य के अन्य अन्य वरिष्ठ नेता उनसे मिलते हैं लेकिन जब मैं जाता हूं तो अधिकांश कांग्रेस के प्रतिनिधियों बड़े नेता मिलने से कतराते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वे पार्टी में बदलाव के लिए लड़ रहे हैं इसलिए यह बात लाजमी है कि वर्तमान में ऊंचे पदों पर आराम फरमा रहे लोग उनका साथ क्यों देंगे जबकि उनका एजेंडा ही पार्टी में जड़ मूल से परिवर्तन का है।

                         हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में सीक्रेट बैलट पेपर उपयोग किया जाएगा। जिसमें यह मालूम नहीं चल पाएगा कि किसने किसको वोट दिया और यह भी नहीं हो पाएगा कि किस राज्य से किसे कितने वोट मिले क्योंकि पार्टी चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चुनाव प्राधिकरण ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि वोटों की गिनती से पहले सभी राज्यों के मध्य पत्रों को भी मिला दिया जाएगा। 17 अक्टूबर को चुनाव के बाद मत पेटी को सील बंद करके फ्लाइट से दिल्ली लाया जाएगा।यहां तक की पत्तों और कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के अनुसार नागरिक उड्डयन मंत्रालय और सीआईएसएफ से मत पेटी को सुरक्षित विमान से लाए जाने में सहयोग का अनुरोध किया जाएगा। बैलेट पेपर पर क्रम संख्या एक पर मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरे पर शशि थरूर का नाम है और इन दोनों नामों के आगे एक लगाने के लिए बॉक्स दिया गया है। मतपत्र के निचले हिस्से में वोट डालने वाले प्रतिनिधि के व्यौरे का कालम है लेकिन यह हिस्सा अलग कर लिया जाएगा और चुनाव अधिकारी के पास रह जाएगा और बिना नंबर का उम्मीदवारों को वोट देने वाला मुख्य हिस्सा दिल्ली गेट कीमत पेटी में डाला जाएगा।
                         कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर निष्पक्षता और पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है लेकिन अधिकांश कांग्रेसी मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी हाईकमान का प्रत्याशी मान रहे हैं। इसी कारण प्रदेश से भी अधिकांश मत खडगे के पक्ष में जाने की संभावना है और आज शशि थरूर के भोपाल दौरे के बाद यह स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगीI
देवदत्त दुबे
Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

10 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago