सोशल-वोकल

भाजपा नेता की गन्दी हरकत हुई वाइरल

भिंड जिले के मेहगांव जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भदौरिया का एक वीडियो वायरल है। जिसमें वह भिंड जिले के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के पोस्टर पर टॉयलेट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर भाजपा आलाकमान ने सख्त एक्शन लिया है। भाजपा ने शैलेंद्र भदौरिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने निलंबन का आदेश दिया। उन्होंने कहा किए इस तरह का कृत्य बेहद अशोभनीय और निंदनीय है जिसे पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाजपा ने हाल ही में फेर बदल करते हुए देवेंद्र सिंह नरवरिया को भिंड जिले का जिला अध्यक्ष बनाया था। उनका जिला में पहली बार जिला आगमन था।मालनपुरए गोहदए मेहगाँव के रास्ते में जगह.जगह जिला अध्यक्ष का स्वागत भी हुआ। लेकिन देर रात टोल प्लाजा पर नेतागिरी का एक बंदरंग चेहरा सामने आया। यहां पर उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अपनी कार से उतरेए भदौरिया ने पहले जिलाध्यक्ष के स्वागत वाले बैनर को तोड़ा फिर इसे जमीन पर पटकाएशैलेंद्र सिंह भदौरिया यहीं नही रुके उन्होंने बैनर को ज़मीन पर फैकने के बाद उस पर पेशाब भी किया। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई तस्वीरें उनके बयान की हकीकत खुद ज़ाहिर कर रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यह खबर बीजेपी के वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुँचीए जिसके बाद तत्काल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने शैलेंद्र भदोरिया को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

8 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

15 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

1 day ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

1 day ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

2 days ago