प्रेरणा

सुभाष चन्द्र बोस के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत-प्रो नीलिमा गुप्ता

न्यूज़ डेस्क सागर, मध्यप्रदेश 

डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय , सागर की कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय शिक्षण मंडल, महाकोशल प्रांत के तत्त्वावधान में आयोजित पराक्रम दिवस व्याख्यान में वक्तव्य देते हुए कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देश के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। आज उनकी 125वीं जयंती के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री ने एक अद्भुत होलोग्राम इमेज का अनावरण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी है। यह देश के शहीदों को नमन करने का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को नेता जी के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवा अगर ऐसे नायकों से प्रेरित होकर कार्य करें तो देश जरूर बदलेगा। नेता जी ने आज़ाद हिंद फौज का गठन कर देश की आजादी की लड़ाई में अप्रतिम योगदान दिया था। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा जैसे नारों ने आज़ादी की लड़ाई में पूरे देश को जोड़ने का काम किया। वे एक जोशीले क्रांतिकारी थे। आज का दिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा दिन है जहां से इस बार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। नेता जी के विचार देश के हर नागरिक में देश प्रेम और देश सेवा की भावना जगाते हैं। उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेते हुए देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य वक्तव्य प्रांत प्रचारक श्री प्रवीण जी ने दिया। उन्होंने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि नेता जी ने सशस्त्र संगठित फौज की स्थापना कर अंग्रेजों से लोहा लिया। सुभाष बाबू को जबलपुर के त्रिपुरी अधिवेशन में अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी। मध्य भारत में उनका काफी प्रभाव था। आज़ादी की लड़ाई में कई ऐसे गुमनाम वीर भी शहीद हुए हैं। आज उनको भी नमन करने का दिन है। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी हुई कई घटनाओं का जिक्र किया और उनकी वीरगाथा का वर्णन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका को विस्तारपूर्वक बताया। इस कार्यक्रम में विवि के कुलसचिव संतोष सोहगौरा, प्रो अर्चना पांडे, प्रो यू एस गुप्ता, डॉ कालीनाथ झा, संजय पाठक सहित भारतीय शिक्षण मंडल के पदाधिकारी, मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

5 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago