अपराध

देवरी में पुलिस प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण।

 शराबियों का रहता था जमावड़ा। शराब दुकान के सामने अहाते के रूम में संचालित अवैध रूप से रखे टपरों को हटाया।

देवरी कलाँ- संतोष विश्वकर्मा   

बण्डा जहरीली शराब कांड के बाद हरकत में आए शासन प्रशासन के द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। ईसी के चलते शासकीय भूमि पर एवं सार्वजनिक स्थानों पर अबैध शराब का विक्रय या सेवन करवाने वाले स्थान को चिन्हित किया जा रहा है।और ऐसे शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मुहीम जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देश अनुसार संपूर्ण जिले में चलाई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार देवरी एसडीओपी अरुण कुमार उइके के मार्गदर्शन में देवरी थाना प्रभारी हरीराम मानकर ने रविवार को राजस्व विभाग एवं पुलिस बल के साथ पहुंचकर देवरी बस स्टैंड के पीछे शराब दुकान के सामने सड़क किनारे अवैध रूप से रखें टपरो को हटाया गया।

हम आपको बता दें कि शराब दुकान के सामने रखें जिन अवैध टपरो को हटवाया गया है यहां पर अहातों के रूप में यह टपरे संचालित किया जा रहे थे। जहां शराब प्रेमियों को पानी डिस्पोजल और चखना विक्रय किया जाता। वहाँ शराबियों का हमेशा जमाव वाड़ा लगा रहता था। जहां शराबी शराब पीकर कर उत्पाद मचाते थे थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने अतिक्रमण हटाकर सख्त लहजे में हिदायत दी है कि यदि सार्वजनिक स्थानो पर शासकीय भूमि पर अबैध अहाते संचालित या किसी के द्वारा सार्वजनिक रूप से शराब का विक्रय या सेवन कराया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

राजा भैया की रामकथा पर सियासी संग्राम, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

16 hours ago

भारत समिट में विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की ताली, भाजपा ने खोला मोर्चा

अमित शाह बोले- विदेश नहीं, गांवों में जाइए हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय…

19 hours ago

मध्य प्रदेश में 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक सेवाएं समाप्त करने की तैयारी

भोपाल। भारतभवः  मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में आउटसोर्स के जरिए काम कर रहे लाखों…

2 days ago

मध्यप्रदेश – कांग्रेस में CM की कुर्सी पर घमासान!

मध्यप्रदेश कांग्रेस में CM की कुर्सी पर नजरें! चुनाव अभी दूर, मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी…

2 days ago

महंगाई का एक और झटका! अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

भोपाल/सागर। आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। अमूल और…

3 days ago

महंगाई ने तोड़ी छह फीसदी की सीमा! दूध, सब्जी से लेकर साबुन तक महंगे

नई दिल्ली | भारतभवः  महंगाई एक बार फिर आम आदमी की रसोई से लेकर रोजमर्रा…

3 days ago