सिनेमा

दीपावली पर रिलीज़ हुई फिल्म को मिली शानदार ओपनिंग

बॉलीवुड में हर साल त्यौहार के मौके पर  बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, जिनसे दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड एनालिस्ट्स और फिल्ममेकर्स को भी काफी उम्मीदें होती हैं। साल 2025 की दीपावली भी कुछ ऐसी ही साबित हुई, जब दो बहुप्रतीक्षित फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में टकराईं। एक तरफ आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर हॉरर कॉमेडी ‘थामा’ ने बड़े बजट और स्टार पॉवर के साथ एंट्री मारी, वहीं दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इंटेंस लव स्टोरी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रोमांटिक जॉनर के दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश की। दोनों ही फिल्मों की घोषणा से लेकर रिलीज तक ऑडियंस में जबरदस्त उत्सुकता बनी रही।‘थामा’ की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले ही दिन 24 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। यह फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और यह दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है।फिल्म की कहानी एक छोटे कस्बे में घटने वाली भूतिया घटनाओं पर आधारित है, जिसमें हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मेल देखने को मिलता है। रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक और गीता अग्रवाल जैसे अनुभवी कलाकारों ने फिल्म में जान फूंक दी है। खास बात यह भी है कि फिल्म में नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा ने स्पेशल डांस नंबर दिए हैं, जो यूथ को खासा आकर्षित कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी, जिसका सीधा असर थिएटर में दिखाई दिया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago

नवरात्रि में प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार किया जाता है मां हिंगलाज देवी का

कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…

6 days ago