सोशल मीडिया पर वायरल वित्तमंत्री के एक वीडियो ने एनडीए और कांग्रेस के बीच बढाई तल्खी । दोनो वीडियो को अपने अपने तरीके से दिखाने की कोशिश में है । वीडियो आंध्रपदेश का है जहां केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के दौरान थोड़ी देर के लिए रुकावट दिखाई गई थी वीडियो में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भीड़ से बात करते हुए दिख रहे थे। एक यूज़र ने 30 सेकंड की यह क्लिप पोस्ट की और दावा किया कि भीड़ नौकरी की मांग कर रही थी इसके बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे रीपोस्ट किया और वित्त मंत्री पर तंज कसा।उन्होंने कहा वित्त मंत्री खुद देख रही हैं कि जनता में कितना गुस्सा है। मुख्यमंत्री को लोगों को शांत कराना पड़ा।इस पोस्ट पर आंध्र प्रदेश सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। सीतारमण ने रमेश के दावे को खारिज करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने नेताओं से बातचीत करने के लिए उत्सुक थे और मुख्यमंत्री ने उनसे कहा था कि बातचीत के लिए कार्यक्रम खत्म होने का इंतज़ार करें। वित्त मंत्री ने नाम लेकर कहा कि यह अविश्वसनीय है कि कांग्रेस नेता इतनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुँच गए।
—सियासत में किताब संविधान की,साजिश अराजकता की … सौजन्य - ना काहू से बैर/राघवेंद्र सिंह…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज;4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित अखिल विश्व…
देश में परीक्षा, पेपर लीक, महंगाई, एसआईआर और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उठ…
गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…