अपराध

दरिंदा : प्रेमिका की लाश के 35 टुकड़े कर रोज लगता था ठिकाने

दिल्ली पुलिस ने एक बेहद सनसनीखेज खुलासे में महरौली थाना इलाके में करीब छह महीने पहले हुई एक हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है दिल्ली पुलिस के अनुसार उसने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैगिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम आफताब है उस पर श्रद्धा नाम की एक युवती की हत्या का आरोप है दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे और आफताब पर ही श्रद्धा के मर्डर का आरोप है पुलिस ने इस बेहद सनसनीखेज खुलासे में बताया कि आफताब ने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े किए थे उसने इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा और 18 दिन तक तड़के उठकर वह उनको ठिकाने लगाते रहा।

प्यार की कहानी का एंसा दर्दनाक अंत
युवती के पिता ने बताया कि आफताब और श्रद्धा की की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करते के दौरान हुई थी दोनों की यह दोस्ती धीरे.धीरे प्यार में तब्दील हो गई इसके बाद परिवार का विरोध करने पर दोनों भागकर दिल्ली आ गये श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी लेते रहते थे लेकिन जब सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया तब श्रद्धा के परिवार वालों को शक हुआ इसके बाद लड़की के पिता दिल्ली पहुंचे बेटी के नही मिलने पर दिल्ली पुलिस को शिकायत थी

दिल्ली पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

दिल्ली पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आफताब की तलाश में जुट गई पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को गिरफ्तार कर लियाण् पूछताछ में आफताब ने बताया कि श्रद्धा उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी् इसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया इसके बाद उसने मई में बेरहमी से उसकी हत्या कर दी् आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिया पुलिस के मुताबिक आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े किए थे वह एक फ्रिज खरीद कर लाया और शव के टुकड़ों को उसमें रखा आफताब करीब 18 दिन तक लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा वह उन टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकता था इसके लिए वह देर रात ही घर से निकलता था ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जहरीली शराब से मौतों का मामला: बंडा पहुंचा न्यायिक जांच आयोग

सागर। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों और कई लोगों के बीमार पड़ने के मामले…

3 mins ago

सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का लें संकल्प – सांसद वानखेड़े

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर…

17 mins ago

आलू से सोना बनाने वाले बयान पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

 बनासकांठा के किसान पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं - मोदी  गुजरात दौरे…

4 hours ago

शराब का ठेका बंद कराने पहुंची महिला, मंत्री ने बताया पति को जेल भेजने का रास्ता!

सीहोर में लाड़ली बहना की गुहार पर मंत्री करण सिंह वर्मा का जवाब चर्चा में,…

5 hours ago

जनसंघ की विरासत से ‘ जेन जी ‘ की जिम्मेदारी तक….

सागर में राठौर परिवार की चौथी पीढ़ी की राजनीतिक दस्तक जसवंत सिंह राठौर को मिली…

7 hours ago

डिजिटल इंडिया में साइबर ठगी का कहर! 22 हजार मामलों में 800 करोड़ की चपत

डिजिटल लेन-देन की सुविधा कहीं आम आदमी के लिए आर्थिक मुसीबत तो नहीं बनती जा…

1 day ago