प्रदेश

भाजपा ने 50 दिन पहले ही दीपावली मना ली

  वैसे तो दीपावली 8 नवंबर को है लेकिन भाजपा ने पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में करोड़ों की संख्या में दीप जलाकर 50 दिन पहले ही मानो दीपावली मना ली है प्रदेश के लगभग प्रत्येक शहर और गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दीप प्रज्वलित किया सबसे बड़ा आयोजन महाकाल की नगरी उज्जैन में हुआ जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए।
दरअसल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 वर्ष हो गए हैं 17 सितंबर को उनके जन्मदिन से लेकर 17 अक्टूबर तक भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान चलने का फैसला किया जिसके तहत 17 सितंबर को पूरे देश में दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम था और जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया उससे दीपावली जैसा त्यौहार जगह नजर आया।मध्य प्रदेश के सभी बड़े शहरों में लाखों की संख्या में दीप जलाए गए समाचार लिखे जाने तक उबैन में लगभग 35 लाख इंदौर में 5 लाख भोपाल में बाई लाख ग्वालियर में। लाख जबलपुर में डेढ़ लाख इस तरह से इन महानगरों में ही लगभग 50 लाख के करीब दीप जलाए गए इसके अलावा छोटे शहरों को मिला दे तो एक करोड़ से भी ज्यादा दीप जलाए गए।
प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों पर किया गया जहां लगभग 25 लाख दीप जलाए गए इसके अलावा उज्जैन शहर में मकान और दुकानों में भी 10 लाख के करीब दीप जलाए गए रामघाट पर कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन मधीन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आशीर्वाद का दिया जलाकर की तय समय पर सायरन बजते ही करीब 25000 वॉलिंटियर्स में शिप्रा नदी के दोनों तटों और महाकाल लोक में एक साथ दीप जलाए और उसके बाद शिप्रा आरती की गई
कार्तिक मेला कांड पर भी दियो से प्रधानमंत्री का चित्र बनाया गया इंदौर के राजवाड़ा में रस बिरंगी रोशनी और से सजाया गया और लगभग 5 लाख दीप जलाए गए धार्मिक स्थलों जैसे मेहर में चार लाख खजुराहो में 300000 अमरकंटक में 21000 दीप जलाए गए बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाले ओरखा के राम राजा मंदिर और धार जिले के मनावर में भी 25 25 हजार दीप जलाए गए राजधानी भोपाल में वीआईपी रोड स्थित राजा भाव की प्रतिमा के सामने दीप जलाए गए वही राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने अपने निवास पर दीप जलाए और इसके बाद शौर्य स्मारक पर हजारों की संख्या में
समर्थकों के साथ दीप प्रज्वलित किया। कुल मिलाकर भाजपा ने मोदी जी के जन्मदिन के बहाने भाजपा ने देश के साथ-साथ प्रदेश में भी दीपाडत्सव मनाया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रधानमंत्री का 76 वा जन्मदिन इससे पहले शायद ही मनाया गया हो और अभी एक माह तक सेवा संकल्प अभियान जारी रहेगा ।

श्री देवदत्त दुबे  ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक समीक्षक, मध्यप्रदेश

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की राह बंद! अब रामलीला मैदान और बुराड़ी ग्राउंड होंगे नए ठिकाने

33 साल पुरानी व्यवस्था में बदलाव, विरोध की आवाज अब किन रास्तों से उठेगी? नई…

8 hours ago

सागर में वन विभाग की टीम पर हमला, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश का आरोप

शाहगढ़ में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला…

1 day ago

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला

सागर में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी के बीच राहुल गांधी…

1 day ago

बुधनी में बवाल – शिवराज और सरकार आमने – सामने

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा का कोसमी गांव जहां रविवार को वन…

1 day ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन – क्या दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा?

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कार्रवाई अब केवल देश की आंतरिक राजनीति…

1 day ago

सांदीपनि विद्यालय में राजनीतिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने कलेक्टर सागर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की…

2 days ago