खेत-खलिहान

मध्यप्रदेश सरकार का किसान विरोधी ​चेहरा एक बार फिर सामने आया — हर्ष यादव

देवरी विधानसभा से कांग्रेस विधयक हर्ष यादव ने मध्यप्रदेश  की शिवराज सर्कार पर आरोप लगते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार जो अपने आप को किसान हितैशी सरकार बताती है, उसने फिर किसानों के साथ छल कर, अपने मित्र व्यापारियों को लाभ पहुॅचाने का काम किया है। जिससे प्रदेश का किसान बेहद दुखी व अपने—आप ठगा हुआ महसूस कर रहा है। आप सभी को विदित होगा कि ग्रीष्मकालीन मूॅंग की फसल को तैयार हुए कितना समय निकल चुका है, वर्तमान में किसान अपने खेतों में खरीफ सीजन की बोयनी कर चुका है। खरीफ सीजन की बोयनी के लिए किसान को खाद—बीज सहित अन्य होने वाले खर्चो को के लिए पूॅंजी की आवश्यकता होती है। खरीफ सीजन की फसलों(लहसुन, प्याज, चना, गेहूॅं) का सही दाम न मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, जिससे उभरने के लिए ग्रीष्मकाल में मूॅंग की बोयनी कर, रवि सीजन के खर्चो की पूर्ति करता है। किन्तु किसान विरोधी सरकार ने मूॅंग की फसल तैयार होने के दो माह बाद खरीदी करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में किस किसान के पास मूॅंग रखी है, जो समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। यह केबल व्यापारियों को लाभ पहुॅचाने के लिए सरकार की नीति है, किसानों के नाम पर खुली लूट है, जिसमें किसानों के नाम पर व्यापारियों को लाभ पहुॅचाने का काम किया जाएगा। सरकार यदि सही किसान हितैशी सरकार होती तो किसानों को दो माह पहले के बाजार मूल्य के आधार पर मूॅंग की भावान्तर राशि किसानों के बैंक खातों में उपलब्ध कराती। मध्यप्रदेश सरकार को यदि किसानों प्रति अपनी संबेदनाए व्यक्त करना ही है, तो किसानों की ग्रीष्मकालीन मूॅंग फसल का सही दाम व भावान्तर की राशि उपलब्ध करावें।

संवाददाता देवरीकला- संतोष विश्वकर्मा 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

17 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

1 day ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

3 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

4 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

4 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

6 days ago