राजनीतिनामा

मतगड़ना में कहीं भी हुई गड़बड़ तो हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे कमलनाथ

 भोपाल संवाददाता

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगड़ना कल सुबह से प्रारम्भ होगी  अपने आंकलन और एक्जीक्ट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस कल के दिन किसिस भी प्रकार की ढिलाई नहीं रखना चाहती । कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने खुद इसके लिए तयारी कर ली है । मतगणना में कहीं भी गड़बड़ी हुई तो तुरंत पहुंचेंगे कमलनाथ लीगल टीम के साथ किसी भी शहर में पहुंचने के लिए तैयार रहेगा हेलीकॉप्टर भोपाल, 16 जुलाई 2022 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी ने कल 17 जुलाई को प्रदेश के 11 नगर निगमों में होने वाली मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था की है। मतगणना के दिन श्री कमलनाथ भोपाल में बनाए गए विशेष चुनाव कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ मोबाइल पर संवाद के लिए भी मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री के. के. मिश्रा ने यह जानकारी दी। श्री मिश्रा ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी भी शहर में किसी तरह की गड़बड़ी होने की सूचना मिलने पर श्री कमलनाथ अपनी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की लीगल टीम के साथ विशेष हेलीकॉप्टर से तत्काल उस शहर में पहुंच जाएंगे। इसके लिए हेलीकॉप्टर भी विशेष रूप से तैयार रहेगा और पूरी लीगल टीम भी नियम, कानून कायदे के दस्तावेजों के साथ तैयार रहेगी। श्री मिश्रा ने बताया कि श्री कमलनाथ के द्वारा कल के लिए विशेष तौर पर की गई इस व्यवस्था की जानकारी इन सभी नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी तथा संबंधित शहर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी गई है। ध्यान रहे कि मतगणना के लिए हाल ही में श्री कमलनाथ के द्वारा हर नगर के लिए एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। उसके बाद अब यह एक और विशेष व्यवस्था कर दी गई है । श्री मिश्रा ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि कल होने वाली मतगणना के समय सत्ताधारी पार्टी प्रशासन के दुरुपयोग की कोशिश कर सकती है। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि मतदान के दौरान भाजपा के नेताओं ने बूथ कैपचरिंग के प्रयास किए और जब कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इसकी शिकायत की तो उल्टे कांग्रेस के नेताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर दिए गए। श्री मिश्रा ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी पहले ही बता चुके हैं कि भाजपा इस चुनाव में पुलिस, पैसा और प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। यह चुनाव सत्य और झूठ के बीच चुनाव है। जनता ने बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है और वह वोट इमानदारी से गिने जा सकें, इसके लिए कमलनाथ जी स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। कमलनाथ जी के अलावा बाकी वरिष्ठ नेताओं को पहले ही नगर निगम चुनाव की मतगणना के लिए अलग-अलग शहर में तैनात कर दिया गया है, जहां वे मतगणना की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखेंगे।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

“मोदी का बाप भी जायेगा” से गरमाई सियासत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर ऐसी टिप्पणी…

1 hour ago

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

18 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

21 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

1 day ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

2 days ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

3 days ago