मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्यविजय सिंह इन दिनों सागर के तीन दिनी दौरे पर कांग्रेस की जमीनी नब्ज टटोलने में लगे है दिग्यविजय सिंह सागर में कांग्रेस लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की परेशानियों से रूबरू हो रहे है और शासन प्रशासन को खुलकर सत्ता के दुरूपयोग पर चेता भी रहे है। आज सागर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकलेश्वर दुबे (अन्नी भैया ) ने दिग्यविजय सिंह से लंबी चर्चा कर सागर जिले में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज होने की वास्तुस्थिति से अवगत कराया । अंकलेश्वर दुबे का कहना है कि कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर लगातार दर्ज हो रहे झूठे प्रकरण के मामले में कांग्रेस को प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन करना चाहिये जिसमे कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की सहभागिता होगी जिसकी शुरूआत सागर जिले से होनी चाहिये ,जिससे कांग्रेस की विचारधारा के सच्चे कांग्रेसी सिपाहियों के मन से सत्ता का डर दूर किया जा सके। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे ने राज्य सभा सांसद दिग्यविजय सिंह जी से सागर जिला परिसर में लाईब्रेरी के लिये सांसद निधि से 5 लाख रूपये की मांग भी की ।
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…