देश में सोशल मीडिया कंपनी के उपयोग और बढते प्रभाव के बीच बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेश पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया कंपनियों खासकर फेसबुक और ट्विटर पर बड़ा सवालिया निशान लगाया है उन्होंने कहा कि कंपनियां लोकतंत्रिक लिए खतरा बन रही हैं कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया और कहा कि सत्ता पक्ष की मिलीभगत से इन कंपनियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए देश की चुनावी राजनीति में सोशल मीडिया कंपनियों के सुनियोजित प्रभाव और सोशल मीडिया मंचों के जरिए नफरत के प्रसार को लोकतंत्र के लिए खतरा करार देते हुए कहा कि सरकार को इसे रोकना चाहिए सोनिया गांधी ने कहा हमारे लोकतंत्र को हैक करने के लिए सोशल मीडिया उपयोग करने का खतरा बढ़ रहा है फेसबुक और ट्विटर जैसी वैश्विक कंपनियों का इस्तेमाल नेताओं राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों द्वारा राजनीतिक विमर्श बनाने में किया जाता है । गौरतलब है कि चुनावी राजनीति में अब सोशल मीडिया कंपनी बड़ी भूमिका निभाती है खासकर सोशल मीडिया पर चलाये जाने वाले एजेंडा कम समय में ही एक बड़े वर्ग को प्रभावित करने की क्षमता रखते है खासकर चुनाव वाले क्षेत्रों में जहां प्रत्येक राजनीतिक दल अब अपनी एक सोशल मीडिया टीम के माध्यम से मतदाता को प्रभावित करने का प्रयास करता है। तो आने वाले परिणामों में भी सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…
नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…
सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…
उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…
निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…
पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…