सिनेमा

फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” के दंगल में केजरीवाल की एंट्री

लगातार सुर्खियों में बनीं फिल्म द काश्मीर फाईल्स पर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान चर्चा में बना हुआ है जिसमें उन्होने फिल्म को झूंठा बताते हुए टेक्स फ्री करने से इंकार किया है । पिछले दिनो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में इसका जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया उस सत्य को दबाने की कोशिश की गई थी। इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही फिल्म कश्मीर फाइल्स की काफी चर्चा है। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार और पलायन की त्रासदी को इसमें दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के सत्य को दबाने की कोशिशें हुई थीं। उन्होंने कहा कि कैसे इस फिल्म के जरिए सच को बाहर लाया गया है। पीएम ने कहा कि कैसे सत्य को दबाने के लिए एक इकोसिस्टम काम करता है। कुछ दिन पहले ही फिल्म के कलाकार और निर्माता ने पीएम से मुलाकात की थी। उन्होने कहा कि फिल्म की कला सत्य को दुनिया के सामने लाने का एक जरिया है । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाने वाली फिल्म का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। अब केजरीवाल ने इस पर तंज करते हुए कहा कि इन दिनो भारतीय जनता पार्टी एक फिल्म के पोस्टर लगाने में व्यस्त है। केजरीवाल के इस बयान के बाद उन्हे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

वीडियो समाचार देखने के लिए  नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें धन्यवाद ।

https://youtu.be/kWHLaWVaBpM

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

19 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago