हमारा इतिहास

उमा भारती को प्रोजेक्ट करते समय शिवराज का कद बढ़ाया

उमा भारती ने जनवरी से अपने अघोषित चुनाव अभियान का आरंभ किया चुनावी साल की शुरुआत से ही सांप्रदायिकता का वातावरण बनने लगा। धार की भोजशाला में  हिंदुओं द्वारा शुक्रवार को पढ़ने वाली बसंत पंचमी पर पूजा की मांग की जाने लगी नतीजा यह हुआ कि समूचे धार जिले में कर्फ्यू लगाना पड़ा।  गंजबासौदा में भी हिंदू मुसलमान दंगों की शुरुआत उसी समय हो गई इसके अलावा राजगढ़ में भी सांप्रदायिक तनाव के बाद कर्फ्यू लगाना पड़ा इस तरह के दंगे भाजपा के पक्ष में वोटों का ध्रुवीकरण करते रहे हैं।  तभी भाजपा के युवा तुर्क कहे जाने वाले कमल पटेल ने उज्जैन से जनवरी 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिवर्तन यात्रा निकाली ।

कृपया यह भी पढ़ें –

आडवाणी जब 15 मार्च 2003 को भोपाल आए उस दिन उन्होंने विधिवत घोषणा की कि मध्यप्रदेश में विधानसभा का चुनाव उमा भारती के नेतृत्व में लड़ा जाएगा भोपाल में उमा भारती को मध्य प्रदेश की कमान दी गई तभी शिवराज सिंह चौहान का भी कद बढ़ाया गया । वे विदिशा से सांसद थे ही , पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री भी बना दिया सच बात तो यह है कि पार्टी उन्हें बहुत पहले से मुख्यमंत्री बनाने का सोच चुकीथी कई मायनों में पार्टी के  आदर्श कार्यकर्ता थे।  तभी उन्हें  मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव में उतारा गया यह सब कदम उन्हें राजनीति में एक निश्चित कद देने के लिए थे।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल को सबस्क्राईब कर हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

सागर। जिले की रहली पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

10 hours ago

कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने भाजपा का प्रशिक्षण

भाजपा में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जो बूथ स्तर…

15 hours ago

नितिश की बिदाई – सोशल मीडिया में कई अटकलें

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार के साथ साथ…

15 hours ago

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परफार्मेंस और परिणाम देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय का पालन…

1 day ago

बिहार – राजनीति में भूचाल नितिश जायेंगे राज्यसभा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है…

3 days ago

ईरान-इसराइल-अमेरिका युद्ध से थर्राई दुनिया खामनेई की मौत

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले से सारी दुनिया सन्न है सोशल मीडिया पर…

7 days ago