खेल जगत

राज्य स्तरीय कुश्ती में सागर के खिलाडियों का जलवा

राज्य स्तरीय कुश्ती में सागर के खिलाडियों ने 1 स्वर्ण सहित 6 पदक झटकते हुए बनाया दबदबा

सागर जिला कुश्ती संघ के पहलवान खिलाड़ियों ने जबलपुर में अपने दाव-पेंच का लोहा मनवाया

20 जिलों के 200 खिलाड़ियों में से विजेता 30 पहलवानों को मिलेगा राष्ट्रीय कुश्ती खेलने का अवसर सागर दिनांक 15 अप्रेल 2023 जबलपुर में 13 अप्रेल और 14 अप्रेल को आयोजित हुई दो दिवसीय सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतिस्पर्धा में प्रदेश के 20 जिलों के अंडर 17 आयु वर्ग के कुल 200 खिलाड़ियों में शामिल सागर जिला कुश्ती संघ के कुश्ती दल ने सागर का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। सागर के पहलवान खिलाड़ियों में से 73 किलोग्राम भार वर्ग में विधि यादव ने गोल्ड मैडल प्राप्त कर सागर का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही 65 किलोग्राम भार वर्ग में मेघा कुशवाहा में सिल्वर मैडल, ग्रीको रोमन स्टाइल के 71 किलोग्राम भार वर्ग में केतन कश्यप ने सिल्वर मेडल, 92 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन रैकवार ब्रॉन्ज मेडल, 61 किलोग्राम भार वर्ग में रूची साहू ने ब्रॉन्ज मेडल, 46 किलोग्राम भार वर्ग में श्रेया कुर्मी ने ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किए।

दल मेनेजर मनीष यादव, महिला कुश्ती प्रशिक्षक जय श्री राठौर, महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक सहित कुल 6 पदक हासिल किए। सागर के इन विजेता खिलाड़ियों का चयन मध्यप्रदेश की ओर से राष्ट्रीय कुश्ती हेतु विजेता 30 खिलाड़ियों में किया जायेगा। जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती के 30 विजेता खिलाड़ियों का दल गोंडा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगा। सागर के पहलवान खिलाडियों की इस उपलब्धि के लिए सागर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा सहित सभी पदाधिकारियों नरेंद्र सोनी,संजय यादव, दुलारे उस्ताद, शुरेन्द्र उस्ताद, राजकमल केसरवानी खलीफा,सुरेश खलीफा,गुड्डू पहलवान, पुरसोत्तम पहलवान, शंकर पहलवान, हीरालाल,केशव सोनी, कन्हैया पहलवान, अंकित दीक्षित, रौशन पहलवान सत्यजीत सिंह समाजसेवी बीना, डब्बू पहलवान, पप्पू यादव, विष्णु यादव आदि सभी ने विजेता पहलवान खिलाड़ियों को बधाई दी।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

16 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

19 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

23 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

2 days ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

3 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

3 days ago