लोकतंत्र-मंत्र

राम मंदिर का उद्घाटन एक जनवरी, 2024 को : अमित शाह

अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करते हुए अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण पूरा होने की तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को नोट कराते हुए कहा है कि एक जनवरी 2024 तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि 2024 में ही अप्रैल-मई में लोकसभा का चुनाव होना है। उस समय भाजपा के लिए यह बड़ा मुद्दा होगा लेकिन उससे पहले त्रिपुरा में इसकी घोषणा करके अमित शाह ने वहां भी इसका मुद्दा बना दिया है, जहां अगले महीने चुनाव होने वाले हैं। त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा की सभा में अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर का काम पूरा होने की तारीख का ऐलान करते हुए कहा- एक जनवरी 2024 तक मंदिर तैयार हो जाएगा। उन्होंने साथ ही त्रिपुरा के लोगों से टिकट बुक कराने के लिए भी कहा। शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान में भाजपा का अध्यक्ष था और राहुल बाबा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वे रोज पूछते थे- मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे। तो राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो एक जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा। अमित शाह ने इसके आगे कहा- सिर्फ राम मंदिर नहीं, एकाध साल जाने दीजिए मां त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी ऐसा भव्य बनेगा कि पूरी दुनिया यहां देखने आएगी। उन्होंने कहा- काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया, महाकाल का कॉरिडोर बनाया। सोमनाथ और अंबा जी का मंदिर सोने का हो रहा है। मां विंध्यवासिनी का मंदिर नया बन रहा है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन एक जनवरी, 2024 को किया जाएगा।

कृपया यह भी पढ़ें –

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था और मंदिर की आधारशिला रखी थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता रास्ता साफ किया था। भूमि पूजन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। राम मंदिर का भूमि पूजन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि जय सिया राम के नारे आज सिर्फ अयोध्या में नहीं, बल्कि आज पूरे विश्व में गूंज रहे हैं। मोदी ने कहा था- यह मेरा सौभाग्य है कि राम जनभूमि ट्रस्ट ने मुझे आमंत्रित किया और इस अवसर का साक्षी बनने का मौका दिया। सरयू के किनारे आज स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है। आज पूरा भारत राममय है। पूरा देश रोमांचित है। हर मन दीपमय है आज पूरा भारत भावुक है। सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

कटनी में ज्वेलरी शोरूम पर चोरों का बड़ा धावा, 11 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर पार

दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे बदमाश, तिजोरियां और डिस्प्ले काउंटर किए खाली; CCTV और…

13 hours ago

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग

बाइक सवार हमलावरों ने नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों को बनाया निशाना, CCTV फुटेज आया…

15 hours ago

सोनिया की किताब से सियासी भूचाल!

किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे! सोनिया गांधी…

1 day ago

MP – युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष बने

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग का बनाया…

1 day ago

योगी की चिंता, भाजपा की चुनौती और मोदी सरकार का भविष्य!

 यूपी में एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है? एसआईआर में हिंदू मतदाताओं के नाम…

2 days ago

सोनिया गाँधी की आत्मकथा आज बाजार में – (Belonging: A Journey of Love)

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव'…

3 days ago