लोकतंत्र-मंत्र

सागर में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, 51 दिनों तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

 गांव की मिट्टी में खेलने वाला बच्चा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें- वानखेड़े

सागर जिला मुख्यालय पर मंगलवार, 5 नवंबर को सागर संसदीय क्षेत्र का सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। लगभग डेढ़ माह तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को होगा। खेलों के प्रति ग्रामीण और शहरी युवाओं में उत्साह और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस सांसद खेल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत से लेकर संसदीय क्षेत्र स्तर तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि देश में होनहार बच्चों की कमी नहीं है केवल उन्हें मंच देने की आवश्यकता है ताकि वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें यह कार्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा इस प्रतियोगिता के माध्यम से शुरू  किया गया है और देश के गांव-गांव के प्रतिभावान बच्चों को खेल का मंच उपलब्ध कराने के लिए देश भर में सांसद खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं जिनके माध्यम से पहले गांव फिर ब्लॉक और ब्लॉक के बाद जिला और जिला के बाद लोकसभा स्तर पर होनहार खिलाड़ियों का चयन किया जा सके ठीक है  उन्होंने हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम  की खिलाड़ी क्रांति गौड़ की चर्चा करते हुए कहा कि एक साधारण परिवार की बच्ची अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति  प्राप्त की है और माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने उसे सम्मान स्वरूप एक करोड़ की राशि दी है लेकिन यह राशि नहीं बच्ची का सम्मान है और दूसरे बच्चों को सीख है कि वह ऐसा खेले कि अपने गांव शहर और प्रदेश का ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन करें।
सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए सागर सांसद डॉ लता गुड्डू वानखेड़े ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और खेल मंत्री श्री मनडाविया जी का प्रयास है कि गांव की मिट्टी में खेलने वाला बच्चा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और पूरे देश का नाम रोशन करें इसलिए ऐसी बच्चों को मंच प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा सांसद खेल प्रतियोगिताओं का देश भर में आयोजन कराया जा रहा है जिससे खिलाड़ियों में ऊर्जा और खेल भावना के  प्रति उत्साह का संचार हो उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने आए समस्त खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत उतना मायने नहीं रखती जितना की खिलाड़ी का खेल खेलना रखता है इसलिए उन्होंने समस्त खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना के साथ खेलने की अपील  करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर तक चलेगी और इसमें गांव-गांव से खिलाड़ी चुनकर पहले पंचायत स्तर पर फिर ब्लॉक स्तर पर फिर विधानसभा स्तर पर और उसके बाद लोकसभा स्तर  पर भाग लेंगे उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ है और अब यह प्रतियोगिताएं विधानसभा स्तर पर माननीय  विधायकों के नेतृत्व में चलती रहेगी और 25 दिसंबर को इसका समापन होगा।  कार्यक्रम में नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए  सांसद की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि  प्रतियोगिता के माध्यम से गांव स्तर के खिलाड़ी चुनकर आएंगे और उन्हें भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा उन्होंने क्रांति गौड़ का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सिद्ध होता है कि सामान्य खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकता है।कार्यक्रम को कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे और  सागर जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया
10 खेल खेले जाएंगे इस प्रतियोगिता में –
सांसद खेल प्रतियोगिता में 10 खेल खेले जाएंगे जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी,  फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो खो, शतरंज , रस्साकस्सी, एथलेटिक्स,।प्रतियोगिता के लाभ –इन खेलों के आयोजन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा  क्योंकि इस महोत्सव का उद्देश्य “खेलो इंडिया” की भावना को आगे बढ़ाना और युवाओं में खेलों के माध्यम से अनुशासन, फिटनेस और उनमे टीम भावना का विकास करना है।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार  जिला अध्यक्ष श्री संध्या भार्गव,   श्री हरिराम सिंह ठाकुर, श्री मुकेश तिवारी कुरवाई, मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिही लाल अहिरवार सांसद खेल महोत्सव के समन्वयक श्री अनिल तिवारी , प्रभु दयाल पटेल,प्रदीप पाठक, श्रीमती तृप्ति ठाकुर,  विनोद तिवारी, नरेश यादव, श्री उमेश सिंह केवलारी संतोष ठाकुर बीना, रामेश्वर नामदेव, विजय विक्‍की गौतम, निकेश गुप्ता, देवेंद्र फुसकेले,  रवि ठाकुर, शिवकुमार यादव, आशा लता सिलाकारी, लक्ष्मण सिंह ठाकुर विक्रम सोनी धीरज सिंह मौर्य जगन्नाथ गुरैया, यश अग्रवाल चैन सिंह सुखदेव मिश्रा मनीष नेमा जयंती मौर्य, कविता लारिया, बलराम पाराशर अशोक तिवारी राजकुमार तिवारी, लखन राय, सहित शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी  उपस्थित थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

12 hours ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

12 hours ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

19 hours ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

2 days ago

गुरु: जो युग को दृष्टि देता है

‘’वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शङ्कररूपिणम्। यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते॥‘’ सभ्यताओं का निर्माण केवल…

2 days ago

CJP के प्रदर्शन के बाद तेज हुई ‘रिजर्वेशन हटाओ’ बहस, 51 लाख फॉलोअर्स का दावा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के…

4 days ago