अपराध

जहरीली शराब कांड- 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सागर | विशेष संवाददाता

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। शुक्रवार को मामले के मुख्य आरोपी और 20 हजार रुपये के इनामी रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले आरोपी और पुलिस टीम के बीच फायरिंग हुई, जिसमें रवि के पैर में गोली लगी। एसपी अनुराग सुजानिया ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

                        पुलिस के अनुसार रवि लखेरा की लोकेशन उत्तर प्रदेश सीमा के पास बरायठा क्षेत्र के खैवाहा गांव के जंगल में मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की। बताया गया कि रवि अपने दो साथियों के साथ बाइक से वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान रवि ने टीम पर तीन राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली पुलिस वाहन में लगी। चेतावनी के बावजूद जब आरोपी नहीं रुका तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली रवि के बाएं पैर में लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दोनों साथी मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

जहरीली शराब कांड में 31 मौतों का दावा

इस पूरे मामले ने सागर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा रखा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार जहरीली शराब पीने से अब तक 31 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि प्रशासन की ओर से 16 मौतों की पुष्टि की गई है। गुरुवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन और मरीजों की मौत की भी जानकारी सामने आई थी। ऐसे में रवि लखेरा की गिरफ्तारी को जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

                           पुलिस के मुताबिक रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है और लंबे समय से उत्तर प्रदेश के ललितपुर की गंगापुरम कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने उसे अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़ा व्यक्ति बताया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश समेत अन्य स्थानों पर करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले भी शामिल हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि रवि को नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और प्रक्रिया की जानकारी थी और वह अपने नेटवर्क के जरिए इस काम के लिए आवश्यक सामग्री जुटाता था।

लाइसेंसी शराब ठेकेदार से संपर्क की भी जांच

पुलिस जांच में रवि लखेरा के लाइसेंसी शराब ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह से संपर्क होने की बात भी सामने आई है। अब जांच का फोकस इस नेटवर्क की पूरी कड़ी तक पहुंचने पर है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले को लेकर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई लगातार जारी है। रवि लखेरा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने अब कई अहम सवाल हैं—जहरीली शराब का नेटवर्क कितना बड़ा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे, शराब बनाने के लिए सामग्री कहां से आई और इस पूरे खेल के पीछे आर्थिक नेटवर्क किसका था? रवि से पूछताछ और आगे की जांच इन सवालों के जवाब तलाशने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस फरार दोनों साथियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। #bharatbhvh #sagar

https://bharatbhvh.com/havoc-caused-by-illicit-liquor-11-deaths-spark-panic/

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

19 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

19 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

19 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago