अर्थज्ञान

बजट में आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर भारत की तस्वीर – भूपेंद्र सिंह

सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट देश के मध्यम वर्ग, गांव,गरीब, किसान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है जिसमें राष्ट्र की प्रगति का अक्स देखने मिला है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आय कर के स्लैब में जिस तरह का परिवर्तन किया गया है उससे मध्यम वर्ग को राहत के साथ और विकास की संभावनाओं को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि 66 प्रतिशत बढ़ा कर 79000 हजार करोड़ की गई है जिससे गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के पक्के आवास का सपना पूरा होगा और गांव कस्बों की आर्थिक प्रगति होगी। शहरी विकास के लिए भी पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है।मंत्री श्री सिंह ने कहा कि 154 मेडिकल कॉलेजों के साथ नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रावधान करने, आदिवासी विद्यार्थियों के लिए 740 एकलव्य मॉडल स्कूलों में 38800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती होने जैसे कई प्रावधान हैं जिनसे वंचित तबके के छात्रों और उच्च शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कृषि ऋण योजनाओं के लिए 20 लाख करोड़ के प्रावधान से किसानों को सुविधा बढ़ जाएगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस शानदार बजट से प्रमाणित होता है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक महाशक्ति बनने के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

17 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

17 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

18 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago