योग-औषधि

मध्यप्रदेश के फार्मासिस्ट आज से हड़ताल पर

अपनी वेतनमान एवं पदनाम परिवर्तन की मांगों को लेकर मध्यप्रदेश के फार्मासिस्ट आज से हड़ताल पर चले गये है जिसके परिणामस्वरूप अस्पताल में आने वाले मरीजों को निशुल्क दवा के लिए भटकना पड़ सकता है फार्मा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अंबर चौहान का कहना है कि स्वास्थ्य महकमा बहुत महत्वपूर्ण विभाग है इसलिए हमने आज तक हड़ताल नहीं की ताकि आम जनता को कोई परेशानी ना हो किंतु शासन हमारी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है एवं आज से पूरे प्रदेश में आपसे फार्मासिस्ट हड़ताल पर जा रहे हैं चौहान ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी में भी अपनी जान की बाजी लगाने वाले कोरोना योद्धाओं की आज कोई सुनवाई नहीं हो रही है अपनी वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के फार्मासिस्ट अपनी वेतनमान एवं पदनाम परिवर्तन मांगों के लिए हमारा सतत प्रयास जारी है।

देशव्यापी हड़ताल के तारतम्य में इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन की सागर इकाई के आवाहन पर सागर जिले के समस्त फार्मासिस्ट भी हड़ताल कर रहे हैं जिला चिकित्सालय समेत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र पर दबाव वितरण का कार्य प्रभावित हो सकता है मरीजों को सामान्य से लेकर जीवन रक्षक दवाओं के लिये भटकना पड़ सकता है जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह लोधी ने बताया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी इंडियन फर्मासिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता ललित विश्वकर्मा ने बताया कि फर्मासिस्ट के हड़ताल पर होने से स्वास्थ्य सेवाएं, दवा संधारण ,वितरण टीकाकरण विभिन्न ऑनलाईन कार्य और अन्य व्यवस्थायें प्रभावित है एसोसिएशन ने मुख्य रूप से पदनाम परिवर्तन ,ग्रेड पे उन्नयन, फार्मेसी संचानालय निर्माण और संविदा फर्मासिस्ट के नियमितीकरण की मांगें रखी है सागर जिले की हडताल में जिलाध्यक्ष भीकम लोधी, विनोद नामदेव ,हरीश ,अभिषेक रोहित ,मोनिका मयूरिक कीर्तिवाला ,नितेन्द्र दांगी ,आशीष कोरी, इमरान ,कपिल राय ,प्राची खटोल ,सहित जिले के समस्त फर्मासिस्ट साथी उपस्तिथ रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

3 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago