बॉलीवुड

रिलीज़ के पहले ही विवादों में घिरी फिल्म पठान

बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान की आने वाली फिल्म पठान लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का पहला गाना कल सामने आया जिस पर सोशल मीडिया पर बहस जारी है इस बीच आज मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पठान फिल्म के गीत बेशर्म रंग में फिल्माए गए दृश्यों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अगर वेशभूषा न बदली तो में फिल्म की रिलीज पर विचार करेंगे। गौरतलब है कि इस गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के सेंसुअस डांस स्टेप्स को ट्रोल किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो कह दिया कि अगर वेशभूषा में बदलाव नहीं किया तो फिल्म को रिलीज होने देना है या नहीं इस पर विचार करेंगे ।

कृपया यह भी पढ़ें –

इस गाने में दीपिका पादुकोण बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने में दीपिका बिकिनी में नजर आ रही है वह भी भगवा रंग की। इस वजह से सोशल मीडिया पर एक वर्ग उनकी खिंचाई कर रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गाने में प्रयुक्त गई वेशभूषा प्रथमदृष्टया बेहद आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि दूषित मानसिकता के कारण फिल्माया गया यह गाना है। वैसे भी दीपिका पादुकोण जी टुकड़े.टुकड़े गैंग की समर्थक रही है जेएनयू वाले मामले में। इस वजह से मैं यह निवेदन करूंगा कि इसके दृश्यों को ठीक करें। वेशभूषा को ठीक करें अन्यथा मध्यप्रदेश में इस फिल्म को अनुमति दी जाए या न दी जाएए यह विचारणीय प्रश्न होगा। वहीें कांग्रेस ने भी इस मुददे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि सेंशर बोर्ड में सरकार के लोग किसलिये बैठे होते है जो एंसे दृश्यों को हरी झंडी देने का काम करते है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

View Comments

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

4 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

12 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

3 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago