बहुप्रतीक्षित कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना पुनरीक्षित करने की घोषणा 63.41 करोड़ लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर जिले के नरयावली में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण किया उन्होंने सांदीपनि विद्यालय नरयावली का लोकार्पण करते हुए लगभग 63.41 करोड़ करोड़ से अधिक के अलग.अलग निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया एवं हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय मात्र एक सीमेंट- कांक्रीट का भवन नहीं है, यह 5 हजार साल पुरानी भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का स्मृति स्थल है। भगवान कृष्ण ने अपने जीवन में कदम कदम पर संघर्ष किया और गरीब और अमीर की मित्रता का उदाहरण हम सभी के समक्ष गढ़ा है। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उत्थान और उससे मित्रता, गरीब कल्याण और अत्योदय का भाव सरकार को भगवान कृष्ण से मिलता है। उन्होंने कहा कि सांदीपनी विद्यालय प्रदेश में शिक्षा के आदर्श और सशक्त केंद्र बनकर उभर रहे हैं। इनसे शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और प्रदेशवासियों को अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के लिए महंगे प्राइवेट विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। सरकारी स्कूल प्रायवेट स्कूलों को पीछे छोड़ेंगे। राज्य सरकार सभी विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं दे रही है। इस बार के बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सरकारी स्कूलों ने प्राईवेट स्कूलों को पीछे छोड़ कर अच्छा प्रदर्षन किया है।
नारी वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने कौरवों वाला काम किया
मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि हमने महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण और अपमान की जो कहानी सुनी है वर्तमान में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने भी नारी वंदन अधिनियम का विरोध कर वही कृत्य दोहराया है उन्होने कहा कि देश की महिलायें कांग्रेस को इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी । यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के सही मायने हैं कि महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और समानता प्राप्त हो ताकि वे स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकें, समाज परिवार में अपनी पूर्ण क्षमता से भागीदारी दिखा सकें। नारी शक्ति का उल्लेख करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण का संकल्प को दोहराते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेक योजना चलाई जा रही हैै। वर्तमान में प्रदेश में 17 महिलाएं कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। इसी प्रकार सागर की सांसद, महापौर, कलेक्टर और पंचायतों में महिलाएं आज जिले के विकास की कमान संभाल रही हैं।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
नरयावली को मिलेगी विकास की बड़ी सौगात मुख्यमंत्री सांदीपनि विद्यालय सहित लगभग 63 करोड़ रू.…
सागर। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे सागर में आयोजित पत्रकार वार्ता को…
द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया द्वारा बहुप्रांतीय सम्मान समारोह का आयोजन 8-9 अप्रैल…
जिले के विकास में एक नया आयाम जुड़ गया है जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं…
रुद्राक्ष धाम में आयोजित क्षत्रिय महासभा के कन्या विवाह समारोह में 18 जोड़े परिणय सूत्र…
एसडीएम द्वारा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया,…