राजनीतिनामा

कश्मीर का नाम ऋषि कश्यप के नाम पर हो सकता है – गृहमंत्री अमित शाह

क्या नये साल में मोदी सरकार एक बार फिर कोई बडा निर्णय लेने वाली है । इसके कयास इसलिये लगाये जा रहे है क्योकि गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में पीओके का नाम लिए बिना कहा , कि कश्मीर में इन दिनों विकास ही विकास देखने को मिल रहा है और मुझे इस बात की खुशी है, मेरा विश्वास है कि हमने जो कुछ भी गंवाया है उसे जल्दी से जल्दी वापस पा लेंगे ये मुझे पूरा विश्वास है। न केवल भौतिक विकास बल्कि हम कश्मीर की सांस्कृतिक ऊंचाइयों को भी बहुत जल्दी प्राप्त करेंगे। नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा है कि कश्मीर का नाम ऋषि कश्यप के नाम पर हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने पीओके का नाम लिए बगैर कहा कि भारत ने जो गंवाया है उसे भी जल्दी हासिल कर लेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर में शांति बहाली का दावा किया और कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 की वजह से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के बीज पड़े थे।इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने आठ हजार साल पुराने ग्रंथों का हवाला देते हुए भारत के साथ जम्मू कश्मीर और लद्दाख के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक एकीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर का नाम ऋषि कश्यप के नाम पर हो सकता है। शाह ने कहा मेरी इतिहासकारों से अपील है कि प्रमाण के आधार पर इतिहास लिखें। अमित शाह ने कहा कि शासकों के नजरिए से इतिहास लिखने का समय अब चला गया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

NEET सिस्टम : सरकार ने बताया ‘फुलप्रूफ’ सुप्रीम कोर्ट ने मांगा UPSC जैसा मॉडल

नई दिल्ली। भारतभवः  मेडिकल में दाखिले की सबसे बड़ी परीक्षा NEET-UG एक बार फिर सवालों…

1 day ago

चीनी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर एक महीने में ₹20 किलो की छलांग

नई दिल्ली। भारतभवः  देश में चीनी की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम उपभोक्ताओं…

1 day ago

अमित मालवीय की विदाई या रणनीतिक बदलाव ?

BJP की सोशल मीडिया टीम में बड़े फेरबदल के मायने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…

2 days ago

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश का महत्व बढ़ा

बहु प्रतिक्षित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिसमें मध्य प्रदेश के…

3 days ago

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

4 days ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

5 days ago