राजनीतिनामा

5 जनवरी को बीना में  कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी रविवार 5 जनवरी को बीना आएंगे। वे यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के साथ विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार 5 जनवरी को सुबह 10 बजे सड़क मार्ग से भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बीना पहुंचेंगे। वे यहां आकर स्थानीय सिंधी धर्मशाला में बीना, खिमलासा व मंडी बामोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि वे इस दौरान वे क्षेत्रीय वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा उपचुनाव तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा भी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद इसी दिन सड़क मार्ग से भोपाल वापस लौट जाएंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के उक्त प्रवास को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह यादव समेत सभी ब्लॉक अध्यक्षों तथा क्षेत्रीय नेताओं व पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में आवश्यक चर्चा कर ली है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भव्य स्वागत की अपील भी की है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

21 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

21 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

21 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago