लगता है गैगस्टर लारेंस विश्नोई और बालीवुड अभिनेता सलमान खान के बीच तकरार खत्म होने वाली नहीं है बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई है। धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक धमकी भरी मैसेज में लिखा था. इसे हल्के में मत लीजिए सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।
मुंबई पुलिस मैसेज भेजने वाले को ट्रैक करने में जुटी है।गौरतलब है कि सलमान के करीबी और नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। इसके मेसेज के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…
दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…
16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…
भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…
नई दिल्ली। भारतभवः मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…
नई दिल्ली। भारतभवः मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…