Categories: Breaking News

बीना विधायक सप्रे के घर कांग्रेस का झंडा लगाने पहुंचे कांग्रेसियों को खदेड़ा

सागर पिछले एक सप्ताह से बीना विधायक निर्मला सप्रे की राजनैतिक स्थिति को लेकर असमंजस का दौर जारी है लोकसभा चुनाव के समय निर्मला सप्रे कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई थी  इसको लेकर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा में सदस्यता खत्म करने शिकायत दर्ज कराई थी । इसके जवाब में निर्मला ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई सबूत नहीं पेश किया है जिससे साबित हो कि उन्होंने दल बदला। इस जवाब से यह तय नहीं हो पा रहा है कि निर्मला सप्रे किस दल में है इस जवाब को लेकर बीना के कांग्रेसियों ने अनोखा मोर्चा खोला। आज विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ कांग्रेस के नेता सड़क पर उतरे और उनके घर और कार्यालय पर कांग्रेस का झंडा लगाने पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी हुई। पुलिस ने उन्हें वाटर कैनन से खदेड़ दिया।बीना ने कांग्रेस कार्यकर्ता सर्वोदय चौराहे पर जमा हुए। इसके बाद हाथ में पार्टी का झंडा लेकर सैकड़ों कांग्रेसी विधायक के घर और कार्यालय की ओर बढ़े। यह प्रदर्शन की खबर लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहले ही पहुंच गई। अंबेडकर तिराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी।  ताकि कोई विधायक के आवास और कार्यालय की ओर न जा सके। चारो तरफ भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटा दी और आगे बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी हुई। यहां पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलने की कोशिश की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि विधायक निर्मला सप्रे ने 10 अक्टूबर को विधानसभा को जवाब दिया है कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है और न ही कांग्रेस छोड़ी है। जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ी ही नहीं तो उन्हें कांग्रेस के झंडे से क्या आपत्ति हो सकती है। इसके बाद हम झंडा लगाने के लिए जा रहे हैं लेकिन पुलिस हमें रोक रही है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

21 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

21 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

22 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago