लोकसभा चुनाव के बाद हुए पहले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने हरियाणा में जिस प्रकार से हारी हुई बाजी को जीतकर दिखाया है उससे उन तमाम अटकलों पर ब्रेक लग गया है जो लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के ढलान को लेकर लगाई जा रहीं थी । भाजपा तमाम एक्जिट पोल और राजनैतिक पंडितो की भविष्यवाणी को गलत साबित करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई । लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को एक समान सीट मिलने के बाद ही जहां भाजपा ने हरियाणा में नई रणनीति के साथ चुनाव लडा तो पूरे चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपनी जीत को इतना पक्का मान लिया था कि पूरे चुनाव में कांग्रेस में इस बात की चर्चा ज्यादा रही कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा । इन चुनावों में भाजपा की जीत ने जहां मोदी पर विश्वास बढाया है तो महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…
राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…
नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…
सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…
उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…
निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…